22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Birthday Special: शादीशुदा होने के बावजूद इस एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे हितेन तेजवानी, 11 महीने में टूट गई थी पहली शादी

Hiten Tejwani ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली शादी महज 11 महीने ही चली थी। 2001 में उनका डिवोर्स हो गया था।

2 min read
Google source verification
hiten tejwani

hiten tejwani

टीवी के जाने माने अभिनेता हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani) का आज Birthday है। हितेन ने कई हिट टीवी सीरियल में काम किया है। वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसौटी जिंदगी की', 'कुसुम' और 'पवित्र रिश्ता' जैसे टीवी सीरियल्स के साथ 'बिग बॉस 11' का हिस्सा रह चुके हैं। हितेन का जन्म 5 मार्च, 2019 को मुंबई में हुआ है। हितेन और उनकी पत्नी गौरी की लवस्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान बात की थी।

इस वजह से टूटी थी पहली शादी:
हितेन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली शादी महज 11 महीने ही चली थी। 2001 में उनका डिवोर्स हो गया था। शादी टूटने के पीछे की वजह हितेन ने वर्क कमिटमेंट बताया। उन्होंने कहा कि काम के चलते वह अपनी मैरिड लाइफ के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे। यही बाद में शादी के टूटने का सबब बना।

ऐसे हुई हितेन की लाइफ में गोरी की एंट्री:
वहीं हितेन ने गौरी के बारे में बात करते हुए कहा कि जब वह पहली बार गौरी से मिले थे तब उन्होंने बिलकुल नहीं सोचा था कि वह गौरी से शादी करेंगे। वहीं शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और उन्हें प्यार हो गया। इसके बाद साल 2004 में उन्होंने शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे निवान और कात्या हैं।