
अमिताभ बच्चन
Kaun Banega Crorepati 15: 'कौन बनेगा करोड़पति' का 15वां सीजन 14 अगस्त 2023 से शुरू हो गया है। शो में कई कंटेस्टेंट शानदार अच्छा खेल रहे हैं और बड़ा अमाउंट जीत रहे हैं। अभी तक शो को कोई भी कंटेस्टेंट ऐसा नहीं मिला था जिसने एक करोड़ रुपये की धनराशि अपने नाम की हो। लेकिन अमिताभ बच्चन के होस्ट किए गए शो को अपना पहला करोड़पति मिल गया है।
पंजाब के जसकरण 1 करोड़ जीतने वाले और अंतिम 7 करोड़ के प्रश्न तक पहुंचने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं। कौन बनेगा करोड़पति में जसकरण सिंह ने इतिहास रच दिया है। पंजाब के जसकरण की उम्र मात्र 21 साल है। जसकरन की खुशी अभी सातवें आसमान पर नजर आ रही है।
5 ऐसे सवाल जो कई कंटेस्टेंट को बनाया करोड़पति
उन्होंने अपने ज्ञान से 1 करोड़ रुपये जीत लिए हैं और वो 7 करोड़ रुपये के सवाल के लिए खेलने वाले हैं। लेकिन हम आपके लिए वो सवाल लाए हैं, जिनका जवाब देकर कई कंटेस्टेंट करोड़पति बने। ऐसे 5 सवालों की लिस्ट और उनके जवाब इस खबर में आपको मिलेंगे।
5 करोड़ रुपये का सवाल
A. 18 अक्टूबर 188 को किस औपनिवेशिक शक्ति ने निकोबार द्वीप समूह के अधिकार अंग्रेजों को बेचकर भारत में अपनी भागीदारी समाप्ट की कर दी थी?
ऑप्शन्स
बेल्जियम
इटली
डेनमार्क
फ्रांस
सही जवाब- डेनमार्क
इसी सवाल का सही जवाब देकर बिहार के सुशील कुमार ने 5 करोड़ रुपये की धनराशि अपने नाम की थी।
केबीसी के सीजन 6 आई सनमीत कौर ने भी 5 करोड़ के सवाल का जवाब दिया था। वो सवाल का सही जवाब देकर 5 करोड़ रुपये जीत गई थीं।
B. सवाल- विश्व की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी के 2 पर सफलतापूर्वक चढ़ने वाली पहली महिला कौन है?
ऑप्शन्स
जंको ताबेई
वांडा रुटकिविज
तमाए वतनबे
चैंटल माडुइट
सही जवाब- वांडा रुटकिविज
इस सवाल ने अचिन और सार्थक नरूला को जिताए थे 7 करोड़
केबीसी के सीजन 8 में अचिन और सार्थक नरूला की जोड़ी ने हिस्सा लिया था। दोनों की जोड़ी ने शानदार खेल खेलते हुए अब तक की सबसे बड़ी धनराशि अपने नाम की थी।
C. सवाल- सूरत में उतरने वाले पहले ब्रिटिश व्यापारिक जहाज 'हेक्टर' की कमान किसने संभाली?ऑप्शन्स
पॉल कैनिंग
विलियम हॉकिन्स
थॉमस रे
जेम्स लैंकेस्टर
सही जवाब- विलियम हॉकिन्स
14 साल के रवि मोहन सैनी भी इस सवाल का जवाब देकर बने थे करोड़पति
करोड़पति जूनियर में रवि मोहन सैनी ने भाग लिया था और एक करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देकर वो करोड़पति बने थे। 14 साल की उम्र में ही रवि ने इतनी बड़ी धनराशि जीती थी।
D. सवाल- 1992 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरुस्कार से सम्मानित होने वाले पहले खिलाड़ी कौन बने?ऑप्शन्स
चेस चैंपियन विश्वनाथन आनंद
क्रिकेट सचिन तेंदुलकर
स्नूकर प्लेयर गीत सेठी
टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस
सही जबाव- चेस चैंपियन विश्वनाथन आनंद
सबसे पहले सीजन में करोड़पति से पूछा गया था ये सवाल
केबीसी के पहले सीजन में हर्षवर्धन नवाथे नजर आए थे। वो केबीसी के सभी 15 सवालों का सही जवाब देकर एक करोड़ जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट बने थे।
E. सवाल- इनमें से किसे भारतीय संविधान संसद की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति देता है?
ऑप्शन्स
सॉलिसिटर जनरल
अटॉर्नी जनरल
कैबिनेट सचिव
मुख्य न्यायाधीश
सही जवाब- अटॉर्नी जनरल
Published on:
04 Sept 2023 08:29 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
