13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निखिल पटेल से धोखा मिलने के बाद दिलजीत कौर ने लिया बड़ा फैसला, बोलीं- मुंबई छोड़ने के अलावा…

Dalljiet Kaur Nikhil Patel Divorce: एक्ट्रेस दिलजीत कौर ने अपनी शादी टूटने के बाद बड़ा फैसला किया है। जिसे सुनकर उनके फैंस काफी दुखी हो रहे हैं।

2 min read
Google source verification
दिलजीत कौर ने लिया बड़ा फैसला

दिलजीत कौर ने लिया बड़ा फैसला

Dalljiet Kaur Nikhil Patel Divorce: एनआरआई बिजनेसमैन पति निखिल पटेल से टीवी एक्ट्रेस दिलजीत कौर ने दूसरी शादी की थी। दोनों की शादी की फोटो और वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। दिलजीत कौर की ये दूसरी शादी थी और निखिल पटेल भी तलाकशुदा थे। दोनों शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गए थे, पर अचानक कपल के रिश्ते में खटास आ गई और दोनों अलग हो गए। दिलजीत कौर ने निखिल पटेल पर कई इल्जाम लगाए और निखिल ने भी दिलजीत कौर पर केस कर दिया था। इन सबके बावजूद दिलजीत कौर ने हार नहीं मानी। उन्होने अब अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला किया है। उन्हें ना इंडस्ट्री में काम मिल रहा है और न ही वह अब मुंबई में रहना चाहती हैं। ऐसे में दिलजीत कौर मुंबई छोड़कर जा रही है। उन्होंने एक काम शुरू किया है।

दिलजीत कौर ने छोड़ा मुंबई शहर (Dalljiet Kaur Nikhil Patel Divorce)

दिलजीत कौर को जब से निखिल पटेल से धोखा मिला है, वह इस गम से उभर नहीं पाई हैं। हर दिन एक्ट्रेस कुछ न कुछ इंस्टाग्राम पोस्ट करती रहती हैं और सीधा एक्स पति निखिल पटेल पर इल्जाम लगाती नजर आती हैं। हाल में जब निखिल पटेल इंडिया अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आए थे तब भी दिलजीत कौर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्हें काफी कुछ सुनाया था। अब हाल ही में दिलजीत ने बताया है कि वह काफी तंग आ चुकी हैं उनके पास न तो काम है और न ही रहने के लिए कोई जगह है। ऐसे में दिलजीत ने मुंबई शहर छोड़ने का बड़ा फैसला कर लिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया, मैंने अब मायानगरी को छोड़ने का कदम उठा लिया है। अब मैं ट्रेवल और फूड ब्लॉग बनाने का काम करने जा रही हूं। मैंने इस काम के साथ एक नई जर्नी की शुरुआत की है। मुझे ये एहसास हो चुका है कि वो ट्रेवल ही है जो मुझे उस काले अंधेरी दुनिया से बाहर निकाल सकता है जिसमें मैं बैठी हूं। इसके लिए मुझे पहले भी अप्रोच किया गया था, लेकिन तब मैं उस स्थिति में नहीं थी कि कुछ नया कर सकूं, पर अब मुझे लगता है कि ये काम सबसे बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें : Armaan Malik पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी पायल मलिक हुई हॉस्पिटल में भर्ती, हुई गंभीर बीमारी!

दिलजीत कौर ने आगे कहा, “मेरे पास इस समय घर नहीं है। अब वर्ल्ड ही मेरा होम होगा। मैं अब ट्रेवल करूंगी और मुझे उम्मीद है कि मुझे इससे शांति मिलेगी। यही वजह है कि मैंने इस ऑफर पर हामी भर दी है। अब मैं ट्रेवल के जरिए कमा सकती हूं। मुझे लगता है कि यही सबसे अच्छा समय है मेरे लिए आगे बढ़ने का और शांति पाने का। साथ ही मैं अपने बेटे को इन सभी परेशानियों से दूर रख सकती हूं।”