
dance plus 4 winner
फेमस डांस रियलिटी शो Dance Plus 4 ने आज अपने अंतिम चरण को भी पार कर लिया। हाल में Dance Plus 4 Grand Finale सम्पन्न हुआ। फिनाले में वर्तिका झा, वी—अनबीटेबल, आंचल—सुजन और चेतन सालुंखे के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ जिसमें सबको पछाड़ चेतन सालुंखे ने अपने सिर सजाया Dance Plus 4 Winner का ताज।
View this post on InstagramA post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on
गौरतलब है कि डांस प्लस के चौथे सीजन को रेमो डिसूजा, धर्मेश, पुनीत और शक्ति मोहन ने जज किया। वहीं राघव ने शो को होस्ट किया। शो के ग्रैंड फिनाले में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित, अजय देवगन, मौनी रॉय और नोरा फतेही जैसे बॉलीवुड के कई कलाकारों की भी झलक फाइनल में देखने को मिलेगी।
आइए जानते डांस प्लस—4 के टॉप-4 के फाईनलिस्ट के बारे में ...
वर्तिका झा—
उत्तर प्रदेश के जंगल और पहाड़ों से घिरे सोनभद्र में रहने वाली वर्तिका झा ने इस शो में अपने धमाकेदार डांस से सबको हैरान कर दिया। शो के जज और बॉलीवुड सेलेब्स ने भी वर्तिका के डांस की खूब तारीफ की।
वी—अनबीटेबल—
मुंबई के 35 सदस्यीय दल का नाम 'वी—अनबीटेबल' है। इस ग्रुप ने भी अपने शानदार डांस से सभी के दिलों में जगह बनाई है। फैंस को इस ग्रुप का डांस बेहद पसंद आया।
आंचल—सुजन
इस शो में आंचल और सुजन की जोड़ी ने अपने शानदार डांस से सभी को चौंका दिया। इस जोड़ी के डांस को भी फैंस ने काफी पसंद किया। आपको बता दें कि सुजन नेपाल के रहने वाले हैं। वहीं आंचल सरगम मालाकार असम के जोरहाट से ताल्लुख रखती हैं।
चेतन सालुंखे —
चेतन सालुंखे ने अपने शानदार डांस से सभी का दिल जीत लिया हैं। महाराष्ट्र के पुणे में जन्मे चेतन हमेशा डांस के आदी रहे। चेतन ने खुद को पोपिंग बादशाह नाम दिया ।
Published on:
02 Feb 2019 11:28 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
