
नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिशा वकानी की वापसी हो चुकी है।बीते एपिसोड में दया बेन को दिखाया गया है। शो में उनके वापस आने से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर इस एपिसोड का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि दो साल बाद वापस आने के बाद वे काफी बदली हुई दिखाई दे रही है। उनके इस नए लुक ने सभी को हैरत में डाल दिया है।
View this post on InstagramA post shared by DILIP JOSHI & DISHA VAKANI🌍😍❤️ (@jeya.fanclub) on
दरअसल, शो में दिखाया जा रहा था कि कुछ दिनों से जेठालाल को दया की बहुत याद आ रही है जिसके बाद वो देवी मां के सामने वचन लेते हैं कि जब तक दया वापस नहीं आ जाती वो शो में गरबा नहीं खेलेंगे। इसी कारण से सभी दयाबेन को वापस लाने की तैयारी में जुट जाते हैं। लेकिन उनके सभी प्रयास बेकार हो जाते हैं। इस दौरान सुंदर अपनी बहन से जेठालाल की वीडियो कॉल के जरिए बात करवाता है।
View this post on InstagramA post shared by DILIP JOSHI & DISHA VAKANI🌍😍❤️ (@jeya.fanclub) on
दया बेन का शो में वापसी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सामने आईं वीडियो में दिशा नवरात्रि आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस दौरान वो अपने मां के साथ मंदिर में दिखाई दे रही है। वहीं जेठा लाल उनसे वीडियो कॉल पर बात करते दिख रहे हैं। लेकिन वहीं कुछ फैंस उनके नए लुक को लेकर भी परेशान है। दया इस शों में दो साल के बाद वापस आई हैं। जिसमें वो थोड़ी अलग दिखाई दे रही हैं।
View this post on InstagramA post shared by DILIP JOSHI & DISHA VAKANI🌍😍❤️ (@jeya.fanclub) on
खबरों की माने तो दिशा वकानी की वापसी महज इसी एपिसोड के लिए हुई थी। हालांकि पहले की तरह उनका लम्बे समय तक शो में लाने के लिए शो मेकर असीत कुमार मोदी कि दिशा से बीच बातचीत जारी है। बता दें दिशा वकानी ने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते साल 2017 में शो से ब्रेक लिया था।
Published on:
18 Oct 2019 07:42 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
