6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूजा ने घर वालों पर बनाया ढिंचैक-ढिंचैक रैप सॉन्ग, देखें किस-किस को लगी मिर्ची

पूजा ने घर वालों पर बनाया ढिंचैक-ढिंचैक रैप सॉन्ग, देखें किस-किस को लगी मिर्ची
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 27 Oct 2017, 7:38 PM IST

pooja

pooja

रैपर पूजा ढिंचैक को बिग बॉस के घर में आने से पहले शायद यह अंदाजा नहीं रहा होगा कि घर में उनका स्वागत नहीं, बल्कि तिरस्कार होगा। सबसे ज्यादा नाक-भौं हिना खान ने सिकोड़ा...कहती पाई गईं कि बिग बॉस...बस भी करो। शॉकिंग मुद्रा में कहा- पूजा ढिंचैक! वाकई हिना का ये रूप देखकर हर किसी को हैरानी हुई। इससे साफ हुआ कि हिना के सिर पर जबरदस्त ढंग से सेलेब होने का घमंड है। खैर, फिलहाल पूजा का नया रैपर धूम मचा रहा है। जी हां, बिग बॉस के आदेश पर पूजा ने आकाश और अर्शी की मदद से बिग बॉस के घर में ण्क नया रैप सॉन्ग तैयार किया है। खास बात यह है कि ये सॉन्ग घर वालों पर बनाया गया है। एक ओर जहां बिग बॉस सीजन ११ एक माह पूरे करने जा रहा है, वहीं पूजा ढिंचैक अपना नया सॉन्ग गाती नजर आ रही हैं।

बता दें कि इस गाने में वो सलमान खान से लेकर बिग बॉस के घर में रहने वाले सभी कंटेस्टेंट का जिक्र करेंगी। ये गाना बन चुका है और इस वीडियो को ‘बिग बॉस’ के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। ढिंचैक पूजा सभी घरवालों पर एक-एक लाइन बोलती हैं और सबकी अच्छाई-बुराई का जिक्र करती नजर आ रही हैं। अगर आप इस वीडियो को देखेंगे, तो आपको पता चलेगा कि, घर के सभी कंटेस्टेंट इसे एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। गाने का टाइटल है: ‘यह है बिग बॉस’। ढिंचैक पूजा के बाकी वीडियो की तरह इस गाने में भी सुर-ताल गायब हैं, लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर ये वीडियो धीरे-धीरे वायरल हो रहा है।

बहरहाल, कुछ दिनों पहले ही वाइल्ड कार्ड के तौर पर ढिंचैक पूजा की एंट्री हुई है। तब से लेकर अब तक पूजा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी अपने जुओं को लेकर, तो कभी अपने गानों को लेकर । इस गाने के शूट के दौरान भी सपना चौधरी पर जब ढिंचैक पूजा ने कमेंट किया, तो वो अचानक भडक़ गईं। उन्होंने ने पूजा को चेतावनी देते हुए कहा इस गाने में मेरी बीमारी को मत लाओ। बता दें, जब ढिंचैक पूजा की एंट्री हुई थी, तब पहले हफ्ते में घरवालों ने उन्हें जेल भेज दिया था। उनके मुताबिक पूजा अपना टास्क सही से परफॉर्म नहीं किया। यह भी सच है कि पूजा के एंट्री करने से सबसे ज्यादा सपना और हिना को ही दिक्कत हुई थी।