
दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर शोएब इब्राहिम ने दी अपडेट
Dipika Kakar Liver Cancer: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 का लिवर कैंसर कुछ महीने पहले ही डिटेक्ट हुआ था, जिसके बाद उनकी पूरी जिंदगी बदल गई। दीपिका की सर्जरी हो चुकी हैं और कुछ समय पहले शोएब ने बताया था कि दीपिका के हर 2 महीनों में ब्लड टेस्ट होने हैं, और इसी बीच दीपिका के ब्लड सैंपल जमा करा दिए गए हैं, बस अब ब्लड रिपोर्ट्स का इंतजार है। जब कपल इस बात की जानकारी दे रहे थे तो उनके चेहरे पर परेशानी और चिंता साफ नजर आई, शोएब ने कहा कि हमें डर लग है दुआ कीजिए। इसके बाद उनके फैंस भी परेशान हो गए और कमेंट करने लगे।
एक्टर शोएब इब्राहिम ने कैंसर से जंग लड़ रही पत्नी दीपिका की तबीयत पर चिंता जताई है। इस दौरान वह थोड़े डरे भी नजर आए। उन्होंने व्लॉग में बताया, "हम कल ही ब्लड सैंपल के लिए अस्पताल गए थे। ऐसा लगता है कि हमें हर तीन महीने, फिर हर दो महीने अस्पताल जाना पड़ता है।" उन्होंने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा, "यह समय हमें डराता है। मुझे उम्मीद है, अल्लाह की कृपा से एक दिन सब कुछ ठीक हो जाएगा।" दीपिका ने भी अपना सिर सहमति में हिलाया। इस दौरान उनकी आंखों में उम्मीद और डर दोनों दिखाई दिए। उन्होंने ऐसे में अपने फैंस को धन्यवाद दिया और कहा कि एक बार फिर दीपिका को आपकी दुआओं की जरूरत है।"
दीपिका कक्कड़ ने कुछ महीने पहले ही अपने फैंस के साथ अपना दर्द शेयर किया था। जब उन्होंने बताया था कि वह स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं। उनके पेट में अचानक दर्द हुआ और जब उन्होंने टेस्ट कराए तो पता चला था कि उनके पेट में टेनिस बॉल जितना ट्यूमर है। जून में ही दीपिका ने ट्यूमर हटाने के लिए सर्जरी करवाई थी, जिसके बाद वह थोड़ी ठीक हो गई थी, लेकिन लगातार उनकी तबीयत खराब रहती है और वह फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट शेयर करती रहती हैं।
बता दें, दीपिका ने कुछ समय पहले अपने व्लॉग में बताया था कि कैंसर ट्रीटमेंट के कारण उनका इम्यूनिटी सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) कमजोर हो गया है, जिससे छोटा सा इन्फेक्शन भी गंभीर हो गया था। ऐसे में डॉक्टर ने उन्हें खुद का ज्यादा ध्यान रखने की सलाह दी थी। वहीं, दीपिका ने अपने यूट्यूब चैनल पर कैंसर से निपटने, ऑपरेशन के बाद की कीमोथेरेपी और आगे की ट्रीटमेंट प्लानिंग के सभी अनुभव लगातार फैंस के साथ शेयर किए थे। फैंस और शुभचिंतक दोनों ही एक्ट्रेस के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
Updated on:
06 Nov 2025 12:22 pm
Published on:
06 Nov 2025 08:41 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
