Video: Rahul vaidya-Disha Parmar के घर गूंजी किलकारी, बप्पा के आगमन के साथ ही पड़े लक्ष्मी के कदम
Rahul Vaidya-Disha Parmar: टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्य के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। दिशा परमार ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। जी हां, राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुद इस बात की जानकारी दी है। राहुल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे घर लक्ष्मी आई है। मम्मी और बेबी, दोनों की ठीक हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। प्लीज हमारे बच्चे को अपना आर्शीवाद दीजिए।' दिशा और राहुल की प्रेम कहानी की शुरुआत एक सोशल मीडिया कमेंट से हुई थी।फिर दोनों ने म्यूजिक एल्बम में काम किया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और साल 2021 में दोनों की शादी हो गई।