7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Taarak Mehta: दयाबेन की जल्द होने वाली है वापसी ! क्या होली में उड़ाएगी जेठालाल के साथ रंग?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फ़ेम पुरानी दयाबेन यानी कि दिशा वकानी इस शो में एक बार फिर से वापसी कर सकती हैं। चलिए जानते हैं क्या है सच्चाई...

2 min read
Google source verification

image

Manisha Verma

Mar 08, 2022

disha vakani set to return as dayaben in tmkoc

disha vakani set to return as dayaben in tmkoc

छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों का पसंदीदा शो बन गया हैं। इस शो में मुख्य भूमिका निभा रहे दिलीप जोशी ओर दिशा वकानी और अन्य कलाकारों को काफ़ी ज़्यादा पसंद किया जाता हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर पुरानी दयाबेन यानी की दिशा वकानी के वापसी की खबरें वायरल होती रहती हैं लेकिन चलिए जानते हैं दिशा वकानी कब आएंगी इस शो में

तारक मेहता का उल्टा चश्मा अक्सर TRP के मामले में नंबर वन बना रहता हैं। अपने धमाकेदार एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों में राज करते हैं यह अभिनेता। इस शो में शाहरूख़ ख़ान सलमान ख़ान जैसे कई बॉलीवुड सितारे भी अपनी फ़िल्मों का प्रचार करने अक्सर आया करते हैं। आप समझ सकते हैं कि इस शो को दर्शकों द्वारा कितना ज़्यादा प्यार किया जाता हैं।

बता दें कि दिशा वकानी 2017 में मैटरनिटी ब्रेक के हवाला देते हुए इस शो को छोड़ दिया था। जिसके बाद से दर्शक काफ़ी ज़्यादा निराश हो गए थे। दिशा वकानी दयाबेन के किरदार निभाकर लाखों लोगों के दिलों में राज किया करती थी। आज भी अभिनेत्री की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई हैं। करोड़ों की संख्या में दिशा वकानी को लोग पसंद करते हैं। दयाबेन के रोल में अभिनेत्री ने लाखों लोगों के दिल पर राज करती हैं।

दयाबेन फ़ेम दिशा वकानी को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर यह ख़बरें वायरल होती रहती है कि अभिनेत्री फिर से सीरियल में वापसी करने वाली हैं। रिपोर्ट की मानें तो दावा यह किया जा रहा है कि अभिनेत्री ने समुंदर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में इस होली के उत्सव से प्रतित होता हैं।

साथ ही दिशा वकानी के फैंन पेज के सोशल मीडिया अकाउंट पर इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि होली आ रही हैं। इससे कई लोग इस बात का अंदाज़ा लगा रहे हैं कि शायद दिशा वकानी फिर से इस शो में वापसी करने वाली हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि यह तस्वीर अभिनेत्री द्वारा नहीं बल्कि अभिनेत्री के फ़ैन अकाउंट से शेयर किया गया हैं।

जिसे यह स्पष्ट होता है कि अभिनेत्री शो में फिर से वापसी नहीं करने वाली हैं। फ़ैन्स लंबे समय से उन्हें शो में देखना चाहते हैं और अक्सर ये उम्मीद करते हैं कि वह इस शो का हिस्सा दोबारा बनेगी। इस तस्वीर को देखने के बाद फ़ैन्स कंफ्यूज हो रहे हैं। फ़ैन्स को ऐसा लग रहा है कि अभिनेत्री दोबारा वापसी करने वाली है लेकिन यह सिर्फ़ एक अफ़वाह हैं।