
Divya Agarwal on Divorce Rumours
Divya Agarwal on Divorce Rumours: इंस्टाग्राम से दिव्या के तस्वीरें डिलीट करते ही सोशल मीडिया पर उनके तलाक की खबरें चलने लगीं। दिव्या के तस्वीरें डिलीट करने के फैसले से दिव्या के फैन्स हैरान हो गए। अब दिव्या अग्रवाल ने तस्वीरों को डिलीट करने के पीछे की असल वजह का खुलासा कर दिया है।
आखिरकार एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने पति अपूर्व पडगांकर संग तलाक की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। दिव्या ने इंस्टाग्राम के जरिये ही इन अफवाहों पर अब अपना रिएक्शन दिया है। दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने अपनी इंस्टा स्टोरी में ये साफ किया कि उनके और उनके पति अपूर्व पडगांवकर (Apurva Padgaonkar) के बीच ठीक है। दिव्या ने कहा कि उन्होंने अपने अकाउंट से और भी कई दूसरे पोस्ट भी हटाए हैं। लेकिन मीडिया ने केवल मेरी शादी को देखना और रिएक्शन देना चुना।
दिव्या अग्रवाल ने आगे कहा कि आगे चलकर वह यही चाहती हैं कि उनका काम मीडिया में चर्चा का टॉपिक बने। उन्होंने लिखा, ''मैंने कोई शोर नहीं मचाया… ना मैंने कोई कमेंट या कहानी नहीं बनाई… मैंने 2500 पोस्ट हटा दिए। फिर भी मीडिया ने केवल मेरी शादी को देखने और उस पर रिएक्शन देने का फैसला किया।''
Published on:
28 May 2024 09:41 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
