17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो साल बाद भी बरकरार है विवेक और दिव्यांका का रोमांस

दो साल बाद भी बरकरार है विवेक और दिव्यांका का रोमांस

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Jul 09, 2018

vivek and divyanka

टीवी सीरियल की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। बता दें कि दोनों यहां शादी की दूसरी सालगिरह का जश्न मना रहे हैं। इस कपल ने अपनी कई रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

vivek and divyanka

दिव्यांका और विवेक की मुलाकात फेमस टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। बता दें कि विवेक इन दिनों भूतिया टीवी सीरियल कयामत की रात में नजर आ रहे हैं। इससे पहले वह एकता कपूर के सीरियल कवच में भी काम चुके हैं। वहीं ये दोनों कपल डांस रियलिटी शो 'नच बलिये-8' भी जीत चुके हैं।

vivek and divyanka

दिव्यांका जैसी टीवी सीरियल में दिखती हैं रियल लाइफ में उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं। दिव्यांका ने विवेक का साथ साल 2016 में की थी। यह टीवी सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में भी नजर आ चुकी हैं।

vivek and divyanka

मालदीव के रिसॉर्ट में दाखिल होने से पहले दिव्यांका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा 'दो साल पहले इस वक्त हम अपने संगीत पर पूरे जोश में डांस कर रहे थे। आज सब कुछ सुकून भरा है।'

vivek and divyanka

गौरतलब है कि समुद्र के किनारे कैंडल लाइट डिनर से लेकर साथ में फुटबॉल मैच तक देखा। दिव्यांका और विवेक ने अपनी इस ट्रिप को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। बता दें कि विवेक ने तो इंस्टाग्राम पर अपने डिनर टेबल की तस्वीर तक शेयर किया है।