29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Divyanka Tripathi Birthday: प्यार को पास लाने के लिए अंधविश्वास की तरफ चली गई थीं एक्ट्रेस, जानिए कैसे हुई विवेक से मुलाकात

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने मनाया अपना जन्मदिन प्यार के लिए अंधविश्वास की तरफ चली गई थीं दिव्यांका शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद हुआ विवेक दहिया से प्यार

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Dec 14, 2020

Divyanka Tripathi Birthday

Divyanka Tripathi Birthday

नई दिल्ली | टीवी की फेमस एक्ट्रेस और फैंस की चहेती दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) 14 दिसंबर यानी आज अपना 36वां जन्मदिन मना (Divyanka Tripathi Birthday) रही हैं। दिव्यांका टीवी की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्हें सिर्फ लोग उनकी एक्टिंग की वजह से ही पसंद नहीं करते हैं बल्कि कई उन्हें एक इंसान के रूप में भी अपना आइडल मानते हैं। दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के साथ अक्सर ही खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन विवेक के साथ दिव्यांका की प्रेम कहानी शुरू होने से पहले वो शरद मल्होत्रा से प्यार करती थीं। दिव्यांका और शरद लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अलग हुए थे। उस दौरान दिव्यांका बुरी तरह टूट गई थी और अंधविश्वास की तरफ चली गई थीं।

दिव्यांका अब अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। विवेक दहिया के साथ उनकी बहुत बढ़िया बॉडिंग है। दोनों एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर भी प्यार जताते रहते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब दिव्यांका बुरी तरह से टूट चुकी थीं। सीरियल बनूं मैं तेरी दुल्हन से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। यहां उनकी मुलाकात टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा से हुई थी। सीरियल के दौरान ही दोनों को प्यार हो गया और दिव्यांका-शरद फैंस के फेवरेट कपल में शुमार हो गए। दोनों के प्यार की मिसाल दी जाती थी। दिव्यांका और शरद का रिश्ता लगभग 8 साल तक चला। लेकिन साल 2015 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

दिव्यांका ने एक बार राजीव खंडेलवाल के शो में बताया था कि जब शरद उनसे शादी करने के लिए मना कर रहे थे। उनके किसी भी मैसेज का कोई जवाब नहीं दे रहे थे। तब वो अंधविश्वास की तरफ चली गई थीं। उन्होंने सबकुछ ठीक करने के लिए अंधविश्वास का सहारा तक ले लिया था। बाद में उन्हें एहसास हुआ की प्यार में अगर उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है तो ये गलत है। शरद से अलग होने के बाद दिव्यांका डिप्रेशन में चली गई थीं। इस दौरान उनकी मुलाकात विवेक दहिया से हुई। ये है मोहब्बते की शूटिंग के दौरान फैंस ने उनकी एक तस्वीर को कपल के तौर पर बना दिया था। उसके बाद दिव्यांका को भी विवेक से प्यार हो गया और साल 2016 में उन्होंने परिवार की सहमति के साथ शादी कर ली।