
divyanka tripathi
टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ मुंबई के एक अस्पताल में नजर आईं। यहां वो अपने पति को देखने पहुंची। दरअसल विवेक टीवी सीरियल 'कयामत की रात' के प्रोमों में एक स्टंट परफार्म कर रहे थे। इसी दौरान विवेक दहिया के हाथ में चोट आ गई। बता दें कि इस शो में विवेक लीड रोल निभा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक फैन पेज से दिव्यांका और विवेक का वीडियो जारी किया गया है। इसमें दिव्यांका ये बताते हुए नजर आ रही हैं कि मेरे पति एक सीन करते हुए जख्मी हो गए हैं। अब वो यहां बैठकर आराम कर रहे हैं और डोनट खा रहे हैं। मजेदार बात ये हुई कि विवेक, शो की शूटिंग अस्पताल के नीले कुर्ता-पजामा वाली ड्रेस में ही कर रहे थे और हादसे के बाद असलियत में उन्हें इसी ड्रेस में अस्पताल भी पहुंचना पड़ा।
गौरतलब है कि दिव्यांका-विवेक की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। हाल ही में दोनों ने शानदार तरीके से करवाचौथ का त्योहार सेलिब्रेट किया था। त्योहार की तस्वीर इंटरनेट पर भी खूब वायरल हुई थी। बताते चलें कि विवेक और दिव्यांका ने करीब 2 साल पहले भोपाल, मध्य प्रदेश में शादी की थी।
Published on:
31 Oct 2018 06:31 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
