
'झलक दिखला जा' से एविक्ट होने के बाद कई दिनों तक डिप्रेशन में चले गए थे विवेक दहिया
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। वह वेब सीरीज 'अद्श्यम द अविजिबल हीरोज' में नजर आने वाली हैं, जो सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी। इसी सिलसिले में उन्होंने हाल ही में मीडिया को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) को लेकर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा कि विवेक झलक दिखला झा सीजन 11 (Jhalak Dikhhla Jaa Season 11) का हिस्सा थे, लेकिन जब वह इससे एविक्ट हो गए तो वह डिप्रेशन में चले गए थे।
दिव्यांका ने आगे कहा, "हम एक शो में अपना सबकुछ देते हैं। अपना 100% से भी ज्यादा देते हैं। मैं चाहती थीं कि विवेक को शो में और वक्त मिल पाता। मैं विवेक की पत्नी हूं और मुझे उनके लिए बाय्सड होने का पूरा हक है। और उनकी जर्नी भी कमाल की रही है।"
यह भी पढ़ें
Jhalak Dikhhla Jaa: अगले एपिसोड में फैमिली वीक होगा शुरू, कंटेस्टेंट के साथ परिवार के सदस्य होंगे शामिल
दिव्यांका ने आगे कहा कि विवेक को थोड़ा और समय देना चाहिए था। इससे उनमें जो टैलेंट था वो उसे और भी ज्यादा दिखा पाते।
Published on:
13 Feb 2024 06:44 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
