11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां बनने वाली हैं दिव्यांका त्रिपाठी! शादी के 8 साल बाद लिया फैसला

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने शादी के 8 साल बाद बेबी प्लान कर रही हैं। दिव्यांका ने खुद इस बात का खुलासा किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Swati Tiwari

Mar 25, 2024

divyanaka tripathi image

मां बनने वाली हैं दिव्यांका त्रिपाठी!

‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। दिव्यांका ने 2016 में विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के साथ शादी के बंधन बंध गए थे। शादी के बाद लोग कपल के मां-बाप बनने का इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली दिव्यांका ने बताया कि वो जल्द ही मां बनने की तैयारी कर रही हैं। एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने मां बनने को लेकर कई बातों का खुलासा किया है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि अब उन्हें गुड न्यूज सुनाने का प्रेशर मिलने लगा है। अभी तक ऐसा कुछ नहीं था पर अब ज्यादा हो रहा है। घरवालों की तरफ से मिल रहे प्रेशर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘पिछले साल तक ऐसा कुछ भी नहीं था, सब लोग शांत बैठे थे। फैंस भी चुप बैठे थे, पेरेंट्स भी चुप बैठे थे। पर, अब अचानक से पेरेंट्स की तरफ से पोकिंग हो रही हैं। वो बोल रहे है बहुत हो गए मजे, 7 साल हो गए हैं, अब टाइम हो गया है’। एक्ट्रेस ने बताया कि ‘अभी मैं फिलहाल कुछ ऐसा प्लान नहीं कर रहीं क्यूंकि मैंने एक शो साइन किया है। लेकिन जब भी होना होगा हो जाएगा। हमारे तरफ से ना नहीं है’।