26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘खतरों के खिलाड़ी’ रियलिटी शो में नजर आ सकती हैं दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी की पॉपुलर 'बहू’ दिव्यांका त्रिपाठी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी’ में भाग लेती नजर आ सकती हैं। मेकर्स और एक्ट्रेस के बीच इसे लेकर बातचीत फाइनल हो गई है। बताया जाता है कि जल्द ही इस बारे में सूचना जारी की जाएगी।

2 min read
Google source verification
rohit_shetty.png

मुंबई। टीवी की पॉपुलर 'बहू' के रूप में फेमस दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही अपनी इमेज को तोड़ती नजर आएंगी। इसकी वजह है उनका एडवेंचर रियलिटी शो 'फियर फैक्टरः खतरों के खिलाड़ी' में हिस्सा लेना। खबरों की मानें, तो मेकर्स और दिव्यांका में फाइनल बातचीत हो गई है और जल्द ही एक्ट्रेस स्टंट करती नजर आएंगी।

'तैरना नहीं आने की समस्या’
'ये है मोहब्बतें’ टीवी सीरियल में इशिता भल्ला का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ’खतरों के खिलाड़ी’ केकेके के 11वें सीजन में भाग लेने वाली लेटेस्ट सेलेब्रिटी हैं। टीवी की दुनिया की संस्कारी बहू दिव्यांका ने हाल ही उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह इस रियलिटी शो में आना चाहती हैं। बताया जाता है कि दिव्यांका को 'स्लीप डिस्क' की प्रॉब्लम है और उन्हें तैरना भी नहीं आता है। इसके चलते उनके शो में भाग लेने के चांस कम नजर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें : यूजर्स ने Divyanka Tripathi को दी ड्रग ना लेने और करण जौहर से दूर रहने की सलाह, दिलचस्प अंदाज में दिया जवाब


बातचीत पहुंची निर्णायक मोड़ पर
ताजा जानकारी में सामने आया है कि 'खतरों के खिलाड़ी’ के मेकर्स और दिव्यांका में लम्बे समय से चल रही बातचीत अब निर्णय के मोड़ पर आ गई है और एक्ट्रेस का शो में दिखना तय हो गया है। कहा जा रहा है कि ऐसा पहली बार होगा कि टीवी की बहू दिव्यांका किसी रियलिटी शो में हिस्सा लेंगी।

ले चुकी हैं रियलिटी शोज में भाग
इससे पहले दिव्यांका ने रियलिटी शोज में तो हिस्सा लिया है, लेकिन वे संगीत या कॉमेडी जोनर के थे। दिव्यांका ’नच ले विद सरोज खान’, ’जोर का झटका’,’ टोटल वाइपआउट’ और ’कॉमेडी सर्कस’ में हिस्सा ले चुकी हैं। वे अपने पति विवेक दहिया के साथ ’नच बलिए’ के 9वें सीजन की विजेता रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने ’द वाइस’ और ’जलवा फोर 2 का 1’ को होस्ट भी किया है।

यह भी पढ़ें : कोरोनावायरस के बीच एक्ट्रेस Divyanka Tripathi पहुंची डॉक्टर के पास, मुंह पर मास्क पहने आईं नज़र


ये नाम चल रहे संभावितों में
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ’खतरों के खिलाड़ी’ के 11वें सीजन के लिए राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला, निक्की तंबोली, सिंगर आस्था गिल, अर्जुन बिजलानी, सौरभ राज जैन और उर्वशी ढोलकिया के नामों को फाइनल किया जा चुका है।