
erica fernandes in kasauti zindagi kay new season
टीवी इंडस्ट्री की जानी- मानी निर्माता-निर्देशक एकता कपूर जल्द ही अपना 9 साल पुराना शो 'कसौटी जिंदगी की' का नया सीजन लेकर वापस लौट रही हैं। 'कसौटी जिंदगी की' में टीवी स्टार सीजेन खान और श्वेता तिवारी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इस सीरियल में सीजेन ने अनुराग बासु तो वहीं श्वेता ने प्रेरणा का किरदार निभाया था।
हाल में सोशल मीडिया पर एकता कपूर ने एक पोस्ट जारी किया। एकता ने पोस्ट में लिखा, ‘वट आई लव यू, आई लव एंड आई एम इनकैपेबल ऑफ लविंग यू।’ हर कोई इस कैप्शन को पढ़कर सोच में पड़ गया।
साथ ही पोस्ट में लगी तस्वीर के जरिए एकता ने अपना हाल-ए-दिल बयां किया था। इस तस्वीर में लिखा हुआ था कि, ‘2001 में टूटे हुए दिल के साथ मैंने यह लिखा था…अब 17 साल बाद इसे रीबूट करना है। 9 साल तक चले मेरे सबसे सक्सेसफुल लव सागा को फिर ला रही हूं। एक बार फिर से मैं अपने टूटे हुए दिल को आर्ट में बदलूंगी।’
एरिका फर्नांडीस निभाएंगी लीड किरदार
बता दें इस शो के नए सीजन में सोनी के मशहूर टीवी शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ के जरिए लोगों का दिल जीत चुकी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीस लीड किरदार निभाती दिखाई दे सकती हैं।
हालांकि एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीस से जब उनके काम को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा,' कसौटी की वापसी हो रही है..यह जानकर खुशी हुई क्योंकि यह शानदार सीरियल था। अगर ऐसा कुछ होता है तो इसकी जानकारी मैं खुद दे दूंगी। तब तक मैं सिर्फ पूरी दुनिया घूमूंगी और नई-नई चीजें तलाशूंगी।'
एकता कपूर की फिल्म 'मेंटल है क्या'
अगर एकता कपूर की बात करें तो इन दिनों वे अपनी आने वाली फिल्म 'मेंटल है क्या' की तैयारियों में जुटी हैं। इस फिल्म को बालाजी मोश्नस द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म में एक्ट्रेस कंगना रनौत और एक्टर राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अब तक इस फिल्म के कई पोस्टर्स जारी हो चुके हैं।
Updated on:
07 Mar 2018 11:50 am
Published on:
07 Mar 2018 11:46 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
