5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख मिल चुके हैं जिन्न से…उसी ने पूरी की किंग खान की सारी इच्छाएं

शाहरुख मिल चुके हैं जिन्न से...उसी ने पूरी की किंग खान की सारी इच्छाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 11 Dec 2017, 12:49 PM IST

srk

srk

अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि उन्हें जिंदगी से और कुछ नहीं चाहिए, क्योंकि उनकी सारी ख्वाहिशें पूरी हुई हैं। ट्विटर पर 'आस्क एसआरके' के दौरान एक प्रशंसक ने अभिनेता से पूछा, "अगर आप किसी जिन्न से मिलें, तो आपकी तीन इच्छाएं क्या होगी।" शाहरुख (52) ने जवाब दिया, "मुझे लगता है कि मैं जिन्न से मिल चुका हूं और उसने जिंदगी में मेरी सारी ख्वाहिश पूरी कर दी है।" एक अन्य व्यक्ति ने उनसे पूछा, "आपके पास दुनिया का सारा पैसा हो, लेकिन फिर भी आपको एक नौकरी करनी हो, तो वह क्या होगी।" शाहरुख ने उत्तर दिया, "बच्चों की देखभाल करना।" शाहरुख रविवार को 'टेड टॉक्स इंडिया नई सोच' शो के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

शाहरुख ने कहा, "अगर इस शो का दूसरा सीजन होता है, तो हम और अधिक विषयों को कवर करेंगे। उम्मीद करते है कि यह सीजन अच्छा रहेगा और हम दूसरा सीजन भी बना सकें।" उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि कोई भी विचार या सोच छोटी या बड़ी नहीं होती। वास्तव में एक विचार का बड़ा होना इस पर निर्भर करता है कि वह लोगों की जिंदगी को किस तरह बेहतर करता है।" एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि टीवी पर वापसी करके कैसा महसूस हो रहा है। शाहरुख ने उत्तर दिया, "मेरे लिए उस चीज में भाग लेना ज्यादा महत्वपूर्ण है, जिससे मुझे खुशी मिलती है। टीवी, स्टेज और फिल्म मेरे लिए तीनों बराबर हैं।"

गौरतलब है कि टेड टॉक्स के जारी हुए प्रोमो में शाहरुख बच्चों को उनके पैरेंट्स की डांट से बचने का तरीका बता रहे हैं। वो कह रहे हैं अगर पैरेंट्स अपने बच्चों को दिन भर गैजेट्स से चिपके रहने के लिए डांटते हैं, तो उन्हें अपने पैरेंट्स को कहना चाहिए कि दिन भर गेम खेलने और चैट करने के अलावा वो अपने स्मार्ट डिवाइस पर टेड टॉक्स भी देखते हैं। शाहरुख के मुताबिक, जब बच्चों के पैरेंट्स यह सुनेंगे, तो उन्हें अपने बच्चों पर गर्व महसूस होगा। अब सवाल यह उठता है कि इस शो को दर्शक कितना पसंद करते हैं, यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन हम आपको यह भी बताना चाहेंगे कि शाहरुख इससे पहले 'कौन बनेगा करोड़पति', 'क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं', 'जोर का झटका' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं।