5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब मैं रोता था तो गाना सुनाकर चुप कराते थे: मोहम्मद फैज

शो के जज हिमेश रेशमिया ने हाल ही में फैज की सिंगिंग से खुश होकर उन्हें सोने की चेन दी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 16 Nov 2018, 5:39 PM IST

mohammad faiz

mohammad faiz

सिंगिंग रियलिटी शो 'लव मी इंडिया' में अपनी आवाज के जादू से लोगों का दिल जीत रहे जोधपुर के मोहमद फैज इस शो के टॉप 10 प्रतियोगियों में शामिल हो गए हैं। शो के जज भी उनकी आवाज के मुरीद हैं। शो में जज की भूमिका निभा रहे सिंगर गुरु रंधावा ने तो फैज की आवाज की तारीफ करते हुए कहा, तुम्हारी आवाज दुनिया में सबसे अलग और अच्छी है।' मोहम्मद फैज ने पत्रिका एंटरटेनमेंट से बात करते अपने अनुभव साझा किए।

नानाजी से सीखा संगीत:
मोहम्मद फैज ने बताया कि उनके नाना उस्ताद शकूर खान एक क्लासिकल सिंगर हैं। फैज ने संगीत की शिक्षा उन्हीं से ली है। फैज ने बताया कि तीन साल पहले जब वे 8 साल के थे तब से उन्होंने अपने नानजी से संगीत की शिक्षा लेना शुरू किया था।

गाना सुनाकर चुप कराते थे:
फैज ने बताया कि संगीत का माहौल उनके घर में शुरू से ही मिला। फैज के दादा हारमोनियम बजाते हैं। फैज के भाई भी गाना गाते हैं। उनका कहना है कि जब फैज बहुत छोटे थे तो उनको गाना सुनाया जाता था और गाना सुनकर फैज चुप हो जाते थे।

हिमेश ने दी सोने की चेन:
शो के जज हिमेश रेशमिया ने हाल ही में फैज की सिंगिंग से खुश होकर उन्हें सोने की चेन दी। दरअसल हाल में प्रसारित हुए इस शो के एपिसोड में फैज ने फिल्म 'कर्ज' का गाना 'एक हसीना थी..' गाया था। फैज की आवाज में इस गाने को सुनकर जज हिमेश रेशमिया इतने खुश हो गए कि उन्होंने अपनी सोने की चेन फैज को गिफ्ट कर दी और उनकी आवाज की काफी तारीफ की।

कैप्टन ने सिखाई एंकरिंग
इस शो में सिंगर अभिजीत सावंत, फैज के कैप्टन हैं। फैज कई बार इस शो पर एंकरिंग भी करते नजर आते हैं। इस बारे में फैज का कहना है कि उन्हें कैप्टन अभिजीत सावंत ने एंकरिंग करना सिखाया है। साथ ही फैज को उन्होंने संगीत की बारीकियों से अवगत कराया।