
Famous Youtuber CarryMinati AKA Ajey Nagar reveals about entry in Bigg Boss Season 14
नई दिल्ली। सोशल मीडिया स्टार और मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाटी ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि वह लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन में भाग लेंगे। कैरी मिनाटी उर्फ अजय नागर ( Ajey Nagar ) ने बुधवार दोपहर ट्विटर पर स्पष्ट रूप से कहा कि वह बिग बॉस के घर में कदम नहीं रखेंगे। यूट्यूबर भुवन बम ने अपने एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी थी।
दरअसल इस सप्ताह की शुरुआत में कई ऑनलाइन रिपोर्ट्स सामने आईं थीं, जिनमें कहा गया था कि 2.55 करोड़ से भी ज्यादा सब्सक्राइबर के साथ भारत में सबसे लोकप्रिय YouTubers में से एक कैरी मिनाटी (Carry Minati) बिग बॉस ( Bigg Boss) 14 में भाग लेंगे।
सलमान खान द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले रियलिटी शो का प्रीमियर कलर्स टीवी पर आगामी 3 अक्टूबर से शुरू होगा।हालांकि प्रतियोगियों की आधिकारिक सूची की घोषणा की जानी बाकी है, लेकिन कैरी मिनाटी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह उनमें से एक नहीं होंगे।
उन्होंने बुधवार दोपहर ट्विटर पर लिखा, "मैं बिग बॉस में नहीं जा रहा हूं! आप जो कुछ भी पढ़ते हैं उस पर विश्वास मत कीजिए।" उन्होंने अपने प्रशंसकों से उन रिपोर्टों पर भरोसा नहीं करने के लिए कहा जो यह बताती हैं कि वह रियलिटी शो में भाग लेंगे।
जहां इस जानकारी ने उनके कुछ प्रशंसकों को निराश किया है, वहीं, बेहद लोकप्रिय 'बीबी की वाइन' यूट्यूब चैनल के पीछे के व्यक्ति भुवन बम ने प्रतिक्रिया थी, "तू अगले साल भी जाएगा। जैसे मैं पिछले 4 साल से जा रहा हूं।" अजय नागर ने यह बिग बॉस के प्रतियोगियों की सूची की अफवाह को लेकर अपने खुद के अनुभव का हवाला देते हुए लिखा। इसके बाद उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, "क्या आप एक मिलियन (10 लाख) के लिए अपना एक हाथ खो देंगे?"
इस ट्वीट पर 41,000 से अधिक 'लाइक' और कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। इनमें कैरी मिनाटी की भी एक प्रतिक्रिया शामिल है। उन्होंने इसके साथ ही दो हंसते हुए इमोजी शेयर करते हुए अपनी बात कही।
बता दें कि बिग बॉस के आगामी सीज़न में कथित तौर पर लॉकडाउन थीम होगी। निया शर्मा, विवियन डीसेना और सुगंधा मिश्रा जैसे टेलीविजन अभिनेताओं को शो में संभावित प्रतियोगियों के रूप में नामित किया गया है।
Updated on:
17 Sept 2020 12:07 am
Published on:
16 Sept 2020 11:50 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
