3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

COVID-19 Prevention: जानिए कोरोना से बचाव के लिए गूगल डूडल के शानदार टिप्स

गूगल ने बुधवार को अपने डूडल ( google doodle ) को विशेष रूप से बनाया। सर्च इंजन ने कोरोना वायरस संक्रमण रोकने ( Covid-19 Prevention ) के तरीके बताए। मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की महत्ता भी बताई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 16 Sep 2020, 7:31 PM IST

COVID-19 Prevention: Check what tips offered by Google Doodle

COVID-19 Prevention: Check what tips offered by Google Doodle

नई दिल्ली। आज यानी 16 सितंबर का गूगल डूडल ( google doodle ) कोरोना वायरस संक्रमण को फैसले से रोकने ( Covid-19 Prevention ) के तरीकों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष रूप से बनाया गया है। इसके सर्च इंजन पेज पर GOOGLE शब्द के अक्षर एक मास्क जैसे दिखाई दिए जो सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के महत्व की ओर ईशारा करते हुए दूर-दूर फैले हुए हैं। इसके साथ ही जब कोई यूजर GOOGLE पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज उभर कर आता है, 'वियर अ मास्क. सेव लाइव्स' यानी मास्क पहने और जिंदगी बचाएं।

इसके अलावा सर्च इंजन ने COVID-19 प्रसार को रोकने के उद्देश्य से विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दिशा-निर्देशों को भी शेयर किया। चलिए जानते हैं कि गूगल द्वारा बताए गए कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए कौन से कदम जरूरी हैं।

कोरोना वायरस को रोकने के लिए कदम:

इससे पहले 14 सितंबर को Google ने उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए अपने डूडल को समर्पित किया था, जो मौजूदा कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने में सबसे आगे रहे हैं। डूडल में सर्च इंजन की दिग्गज कंपनी ने गूगल में दो 'ओ' की जगह उन लोगों को दिखाया जो कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच आवश्यक सेवाओं को जारी रखते थे।

Google ने डॉक्टर, नर्स, डिलीवरी स्टाफ, किसान, शिक्षक, शोधकर्ता, स्वच्छता कार्यकर्ता, किराना कर्मचारी और आपातकालीन सेवा के कार्यकर्ताओं के चित्र को दिखाते हुए डूडल के केंद्र में एक बड़े दिल के साथ उन सभी का आभार व्यक्त किया।

डूडल को साझा करते हुए Google ने "थैंक यू, कोरोना वायरस हेल्पर्स" लिखा हुआ एक नोट साझा किया। गौरतलब है कि कई वर्षों से Google नियमित रूप से प्रसिद्ध लोगों की वर्षगांठ मनाता है, त्योहार मनाता है और डूडल के माध्यम से महत्वपूर्ण दिनों की याद दिलाता है।