
Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar
Bigg Boss 18 Updates: चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 18 वीकेंड का वार में कुछ नया होने वाला है। जी हाँ इस बार होस्ट सलमान खान नहीं बल्कि फेमस फिल्म निर्माता फराह खान करेंगी। हाल ही में जारी हुए प्रोमो में उन्हें कुछ बेहद इम्पोर्टेन्ट सब्जेक्ट पर चर्चा करते हुए दिखाया गया है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। प्रोमो में उन्हें रजत दलाल के साथ कई कंटेस्टेंट को चेतावनी देते हुए दिखाया गया है।
रजत दलाल ने अब तक लोगों को काफी एंटरटेन किया है। लेकिन फैंस का कहना है कि बिग बॉस 18 में अब उनका असली चेहरा (आक्रामक व्यवहार) सामने आ रहा है। इस पर बात करते हुए फराह खान को रजत दलाल की क्लास लगा दी। उन्होंने कहा “रजत, तुझे बिग बॉस ने सारी लड़कियों की रक्षा करने की जिम्मेदारी नहीं दी। तू अपना संभाल”
इस पर बचाव करते हुए रजत ने कहा- "बात रक्षा की है ना, मेरे घरवालों ने मेरे को ये चीज सिखाई है। यह सुरक्षा के बारे में है; मेरे परिवार ने मुझे यह शिक्षा दी है।”
रजत की बात पर फराह खान ने कहा, 'दूसरो के घरवाले नहीं सिखाए क्या उनको? मैं अभी तेरे को एक सीधी चेतावनी दे रही हूं। एक और बार अगर शारीरिक लड़ाई हुई तो आप घर से बाहर हो जाओगे।’
इसके अलावा फराह खान ईशा और बग्गा सिंह को कटघरे में बुलाया। उसके बाद उन्हें सही गलत का फर्क समझाया।
Published on:
07 Dec 2024 08:13 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
