8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss15: तेजस्वी प्रकाश की जीत पर गौहर खान ने ली चुटकी, किया ट्वीट

गौहर खान ने जब भी बिग बॉस को लेकर चर्चा की है तब उन्होंने प्रतीक सहजपाल को ही सपोर्ट किया है। गेस्ट के तौर पर एंट्री करने के दौरान भी कई बार उन्होंने खुलकर प्रतीक सहजपाल का सपोर्ट किया है। वहीं दूसरी ओर गौहर खान पहले भी तेजस्वी प्रकाश को निशाने पर लेती रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 31 Jan 2022, 12:17 PM IST

gauhar_khan_on_tejasswi_prakash.jpg

gauhar khan on tejasswi prakash

बिग बॉस 15 का फिनाले हो गया है और इसी के साथ ही सीजन 15 को अपना विनर भी मिल गया है। इस सीजन को जीतने वाली कोई और नहीं बल्कि तेजस्वी प्रकाश हैं। जी हां तेजस्वी प्रकाश ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की है। दूसरे नंबर पर जहां प्रतीक सहजपाल रहे तो वहीं करण कुंद्रा तीसरे नंबर पर रहे। अब बिग बॉस के विनर के अनाउन्समेंट के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जाहिर है तेजस्वी प्रकाश के फैंस के लिए ये पल काफी यादगार होगा, लेकिन प्रतीक सहजपाल के फैंस इस फैसले से खुश नहीं लग रहे हैं, फिर भले ही वे आम लोग हो या फिर सेलेब्स।

विनर के अनाउन्समेंट के साथ ही लोग अपनी प्रतिक्रिया देने में लग गए हैं। इस लिस्ट में सेलेब्रिटी भी शामिल हैं। इस कड़ी में बिग बॉस की एक्स विनर गौहर खान ने भी सोशल मीडिया का सहारा लेकर तेजस्वी प्रकाश की जीत और प्रतीक सहजपाल की हार पर कमेंट किया है। गौहर खान ने तेजस्वी की जात पर तंज कसा है।

गौहर खान ने एक ट्वीट किया है। गौहर ने ट्विटर में लिखा, 'LoL अनाउंसमेंट के वक्त स्टूडियो में चुप्पी ने सब कुछ कह दिया। 'बिग बॉस 15' का सिर्फ एक ही डिजर्विंग विनर है और दुनिया ने उसे चमकते हुए देखा। प्रतीक सहजपाल तुमने दिल जीत लिए। तुम सभी के फेवरेट थे। पब्लिक तुमसे बहुत प्यार करती है। अपना सिर ऊंचा रखना।'

दरअसल गौहर खान ने जब भी बिग बॉस को लेकर चर्चा की है तब उन्होंने प्रतीक सहजपाल को ही सपोर्ट किया है। गेस्ट के तौर पर एंट्री करने के दौरान भी कई बार उन्होंने खुलकर प्रतीक सहजपाल का सपोर्ट किया है। वहीं दूसरी ओर गौहर खान पहले भी तेजस्वी प्रकाश को निशाने पर लेती रही हैं।

दरअसल तेजस्वी प्रकाश ने शमिता शेट्टी को शो में 'आंटी' कह दिया था, जिसकी वजह से शमिता शेट्टी को न सिर्फ बुरा लगा बल्कि शर्मिंदा भी होना पड़ा और इसलिए गौहर खान ने तेजस्वी प्रकाश को 'घृणित व्यवहार' वाला व्यक्ति बताया था।

बता दें कि ट्रॉफी के साथ ही तेजस्वी को 40 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है। टॉप 3 में करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल थे। बाद में सलमान खान ने टॉप 2 प्रतिभागियों का चयन किया और करण कुंद्रा टॉप 2 से बाहर हो गए। सभी को लग रहा था कि प्रतीक विनर होंगे लेकिन तेजस्वी की जीत के साथ ही सभी का भ्रम टूट गया।