
Arti Singh Wedding: एक्ट्रेस आरती सिंह ने फैंस को गुड न्यूज़ दी है। जिसे सुनकर आरती के फैंस के चेहरों पर बड़ी -सी स्माइल आ गई है। जल्द एक्टेस शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस आरती सिंह अपने ब्वॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसी साल ये कपल अप्रैल में शादी कर सकता है।
आरती सिंह बनेंगी दुल्हन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द बिग बोस फेम आरती सिंह शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस अपने ब्वॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आरती ने अपनी शादी के लिए दो महीने अप्रैल और मई के बारे में सोचा है। एक्ट्रेस मुंबई में शादी के वेन्यू की तलाश कर रही है। वह डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं करना चाहती। वह मुंबई में ही शादी का विचार कर रही है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस मुंबई में एक ग्रैंड वेडिंग की प्लानिंग कर रही हैं।
आरती सिंह और दीपक चौहान का साथ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरती एक साल से ज्यादा समय से अपने बॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और जिंदगीभर साथ रहने के बारे में सोच रहे है।
Published on:
02 Feb 2024 08:09 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
