18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Happy Birthday Sakshi Tanwar: 17 मिनट लंबा किसिंग सीन देकर फूट-फूटकर रोई थी ये एक्ट्रेस, महीनों तक वायरल हुआ था उस सीन का वीडियो

इंटीमेट सीन की वजह से रातों रात इस शो के टीआरपी ने रिकॉर्ड बनाया।

2 min read
Google source verification
Sakshi Tanwar

Sakshi Tanwar

टीवी शो 'कहानी घर घर की' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे शोज से फेम पा चुकी एक्ट्रेस साक्षी तंवर का आज जन्मदिन है। साक्षी आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। साक्षी ने न सिर्फ छोटे पर्दे बल्कि कुछ फिल्मों में भी काम किया। इतनी उम्र होने के बावजूद उन्होंने अभी तक शादी नहीं की। बीते साल अक्टूबर में साक्षी ने 8 महीने की बच्ची को गोद लिया था जिसकी वजह से वह चर्चा में रही थीं। साक्षी दिखने में जितनी सिंपल हैं उनका स्वभाव भी वैसा ही हैं। साक्षी साल 2011 में शुरू हुए सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' से काफी चर्चा में आई थीं। इस सीरियल में साक्षी और लीड एक्टर राम कपूर के बीच का इंटीमेट सीन काफी चर्चा में रहा था। आज हम आपको साक्षी के जीवन के बारे में ऐसी ही और कई बातें बताने जा रहे हैं। जो कम लोग ही जानते होंगे।

अबतक का सबसे लंबा इंटीमेट सीन:
सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में एक्ट्रेस साक्षी तंवर मुख्य भूमिका में थीं। उनके अपोजिट सीरियल में राम कपूर ने एक बिजनेसमैन का किरदार निभाया था। सीरियल में दोनों स्टार्स का इंटीमेट सीन काफी चर्चा में रहा था। बताया जाता है प्रोड्यूसर एकता कपूर ने टीवी पर पहली बार इतना लंबा लव मेकिंग सीन शूट किया था। राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच करीब 17 मिनट का सबसे लंबा इंटीमेट सीन फिल्माया गया था। सूत्रों की मानें तो इस सीन के बाद साक्षी इतनी ज्यादा परेशान हो गई थीं की शूटिंग को कुछ देर के लिए रोकना पड़ गया था।

इंटीमेट सीन को लेकर थे शर्मिंदा:
इस सीरियल में इंटीमेट सीन के साथ ही किसिंग सीन भी था। साक्षी ने अपने कॅरियर में पहली बार इंटीमेट सीन दिया था। बताया जाता है कि राम और साक्षी ने इस किसिंग सीन को कुछ ही रीटेक में फाइनल कर दिया। लेकिन दोनों इस सीन को लेकर एक दूसरे से काफी शर्मिंदगी महसूस कर रहे थे। वहीं इस लिप-लॉक सीन के बाद विवाद भी हुए। कई महीनों तक इन सीन्स के वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल होते रहे। वहीं महज इस एक एपिसोड की वजह से 'बड़े अच्छे लगते हैं' ने रिकॉर्ड टीआरपी हासिल की थी।

Sakshi Tanwar with his daughter" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/01/12/sakshi4_3966380-m.jpg">

एकता ने मानी अपनी गलती:
इंटीमेट सीन की वजह से रातों रात इस शो के टीआरपी ने रिकॉर्ड बनाया। बाद में एकता कपूर ने भी माना कि 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच लव मेकिंग सीन दिखाना उनकीह सबसे बड़ी गलती थी। यहीं नहीं उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी थी।