14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब ‘रामायण’ के अरुण गोविल को ‘राम’ समझकर महिला ने पैरों पर रख दिया था बीमार बच्चा, कहा – इसे बचा लीजिए

रामानंद सागर की 'रामायण' जबसे दोबारा टीवी पर आई, तब से लोगों को अपने फेवरेट किरदारों से जुड़े कई किस्से सुनने को मिले। ऐसा ही पुराना किस्सा सुनाया 'रामायण' के 'राम' यानि अरूण गोविल ने अपनी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि जब एक महिला अपने बीमार बच्चे को उनके पास लेकर आई और उनके पैरों में अपना बच्चा रख दिया था।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Jan 12, 2023

Helpless mother kept the sick child at the feet of ‘Ram’ Arun Govil of ‘Ramayana’, said- ‘Save him’

Helpless mother kept the sick child at the feet of ‘Ram’ Arun Govil of ‘Ramayana’, said- ‘Save him’

रामानंद सागर के पॉपुलर शो 'रामायण' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। साल 1987 से 1988 तक चलने वाली इस टीवी सीरीज में प्रभु राम, सीता की भूमिका निभाने वाले कलाकारों को लोगों ने भगवान का दर्जा दे दिया था। दरअसल, टीवी पर उनकी छवि ही ऐसी बन गई थी कि जहां भी लोग उन्हें देखते थे, तो उनके प्रति अपनी श्रद्धा दिखाने लगते थे। इस बात का जिक्र राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने खुद बताई थी। टीवी पर उनकी छवि ऐसी थी कि लोग उन्हें जहां भी देखते उनकी पूजा करते थे। लोगों की आस्था की ऐसी ही एक कहानी अरुणजी ने सुनाई थी। आज अरुणजी का जन्मदिन है।

भगवान राम को ढूंढते हुए सेट पर पहुंची महिला
अरुण ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि एक बार 'रामायण' के सेट पर एक महिला अपने बेटे को गोद में लेकर आई। वह सबसे पूछने लगी कि भगवान राम कहां हैं? फिर सभी ने महिला को अरुण गोविल के पास भेजा। जब महिला अरुण के पास पहुंची तो उसने बच्चे को अरुणजी के पैरों पर रख दिया। वह रोने लगी और कहने लगी कि मेरा बच्चा बीमार है, इसे आशीर्वाद दीजिए और ठीक कर दीजिए।

महिला को डॉक्टर के पास जाने की दी सलाह
अरुण ने आगे कहा, 'मैं ये सब देख कर काफी घबरा गया था। मैंने उनसे कहा आप ये क्या कर रही हैं। इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता। इसे लेकर आप किसी डॉक्टर के पास जाइ। फिर मैंने उस महिला को थोड़े पैसे दिए जिसके बाद वो वहां से चली गई। इसके 3 दिन बाद वो महिला अपने बच्चे को लेकर मेरे पास फिर आई। वो बच्चा स्वस्थ लग रहा था। मुझे उसके बाद समझ में आ गया था कि भगवान से सच्चे मन से कुछ भी मांगों तो वो जरूर मिलता है।

अरुण ने बच्चे के लिए की थी प्रार्थना
एक्टर ने कहा, "जब वो महिला अपने बच्चे को बीमारी की हालत में मेरे पास लाई थी। उस वक्त मैंने उसके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की थी।" जब महिला दोबारा सेट पर आई तो उसने अरुणजी को बताया कि मेरा बच्चा ठीक हो गया है। यह सुनकर एक्टर को संतुष्टि मिली। बता दें, कोविड के दौरान लॉकडाउन के समय 'रामायण' का दोबारा प्रसारण दूरदर्शन पर किया गया था, जिसके बाद से इस सीरीज से जुड़े कई किस्से सामने आने लगे और यह सिलसिला अब तक जारी है।

यह भी पढ़ें: रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ ने सबके सामने किया ऐसा काम, लोग बोले- ‘प्रभु ये ऑन-स्क्रीन ना करो’