हिना खान लगातार अपने फैंस को अपनी कैंसर जर्नी के बारे में बताती रहती हैं सोशल मीडिया पर। अब हिना ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में अपने फैंस को बताया कि वो किस ट्रॉमा का सामना कर रही हैं। हिना खान ने इसमें लिखा कि एक महिला जिसने अपनी जिंदगी के बहुत सारे ट्रॉमा से खुद को उबारा हो और फिर भी उसका दिल बहुत साफ हो, वो महिला नहीं है वो एक मैजिक है।