9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिना खान ने नहीं छोड़ी कैंसर से जीत की आस! लिखा- तुम्हारे सब्र का सफर…

Hina Khan Breast Cancer: हिना खान ने एक बार फिर अपने कैंसर की जंग के बीच भगवान को याद किया है और खुद को हिम्मत दी है।

2 min read
Google source verification
Hina Khan Instagram

Hina Khan Instagram

Hina Khan Instagram: टीवी एक्ट्रेस हिना खान का ब्रेस्ट कैंसर स्टेज 3 तक पहुंच गया है। उनके कई सेशन कीमोथेरेपी के भी हो गए हैं और उसके साइड इफेक्ट से हिना खान की आइब्रो से लेकर बाल तक सब झड़ भी चुके हैं, फिर भी हिना खान ने हार नहीं मानी हैं। उनकी भगवान में आस्था और ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने कैंसर की जंग के बीच भगवान को याद किया है और अपने दिल के दर्द और जिंदगी के सफर के बारे में लिखा है। जिसे पढ़कर एक बार फिर हिना खान के फैंस उनकी सेहत के लिए फिक्रमंद हो गए हैं। हिना खान के पोस्ट को पढ़कर उनके फैंस का कहना है कि हिना के बारे में कोई कुछ भी बोले वह अब जिंदगी को जीना चाहती हैं और वह जानती हैं कि अच्छे लोगों के साथ भगवान हमेशा अच्छा करता है।

हिना खान ने भगवान को किया याद (Hina Khan Instagram)

हिना खान अक्सर अपने फैंस से अपने दिल की बातें और कैंसर के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों पर बात करती रहती हैं। इस बार भी हिना खान ने कुछ ऐसा ही किया है। हिना खान ने जिंदगी के सफर और भगवान पर विश्वास जताया है। उन्होंने कैंसर के बीच लिखा, “ये जो तुम्हारे सब्र का सफर है ना, यकीन रखो! इसकी मंजिल अल्हम्दुलिल्लाह होगी।” हिना के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस का कहना है कि हिना को भगवान की रची संरचना में काफी विश्वास है और यही वजह है कि वह उन पर अब सबसे ज्यादा भरोसा करती हैं। वह जानती हैं कि वह कैंसर से जिंदगी जीत जाएंगी और मौत को मात दे देंगी।

यह भी पढ़ें: Sky Force Box Office Day 5: मंगलवार को ‘स्काई फोर्स’ की आंधी हुई शांत, 5वें दिन सबसे कम हुआ कलेक्शन

हिना के लिए दुआ मांग रहे हैं फैंस (Hina Khan Breast Cancer)

सोशल मीडिया पर यूजर्स भी अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “हिना खान आप अच्छा कर रही हैं भगवान पर भरोसा रखिए।” दूसरे ने लिखा, “हिना जी खुदा आपको लंबी जिंदगी दे।” तीसरे ने लिखा, “हिना जी आपको किसी भी कीमत पर कैंसर को मात देनी ही है।”