Hina Khan Instagram: हिना खान टीवी का एक फेमस चेहरा हैं। वह इन दिनों कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रही हैं। जहां एक तरफ हिना खान कैंसर स्टेज 3 से लड़ने के लिए हिम्मत दिखाती नजर आती हैं। वहीं, कह कभी-कभी हार भी मान लेती हैं। अक्सर उनके फैंस उनके लिए दुआ मांगते नजर आते हैं। हिना खान अब कैंसर पीड़ितों के लिए एक मिसाल बन गई हैं। वैसे हिना खान जब पोस्ट करती हैं तो वह इमोशनल नजर आती हैं और उनके फैंस उन्हें हिम्मत देते हैं, लेकिन इस बार उल्टा हुआ है। हिना ने लेटेस्ट पोस्ट में कैंसर की बीमारी से लड़ने के लिए पोस्ट किया, जिसके बाद उनके फैंस की आंखों में पानी आ गया।