
अरुण गोविल जिन्हें लोग आज भी भगवान श्री राम समझ कर उनके पैरों पर गिर जाते हैं। अभी भी अरुण जहां भी जाते हैं लोग उनके पैरों को छूने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। उनको देखते ही लोगों को लगता है भगवान पृथ्वी पर उतर आए हैं।

माता सीता को जब हम याद करते हैं तो हमरे जहन में एक्ट्रेस दीपिका चिल्किया का चेहरा उभर आता है। रामानंद सागर की रामायण में दीपिका चिल्किया ने देवी सीता की आइकॉनिक भूमिका निभाने के कारण उनकी ऐसी छवि बन गई थी।

रामानंद सागर की रामायण में राम और सीता के बाद लक्ष्मण का पात्र निभा चुके सुनील लहरी को भी आज तक लोग लक्ष्मण ही समझते हैं। थोड़े समय पहले एक शो में उन्होंने अपने रामायण के अनुभव भी साझा किए थे, जिसे बहुत पसंद किया गया था।

उन्नीस सौ साठ के दशक में पूरे भारत में उनकी फ्री स्टाइल कुश्तियों का बोलबाला रहा। बाद में उन्होंने अपने समय की मशहूर अदाकारा मुमताज के साथ हिन्दी की स्टंट फ़िल्मों में प्रवेश किया। दारा सिंह ने कई फ़िल्मों में अभिनय के अतिरिक्त निर्देशन व लेखन भी किया। उन्हें टीवी सीरियल रामायण में हनुमान के अभिनय से अपार लोकप्रियता मिली।

इस जोड़ी को भारत भर में सबसे ज्यादा प्यार किया गया। सीता-राम की इस जोड़ी ने लगातार लोगों के दिलों पर राज किया गया है।