
नई दिल्ली। घर घर में चलने वाला धारावाहिक रामायण आज दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। लोग इस धारावाहिक के पात्र से इस तरह से जुड़े हुए है कि भगवान की मूर्ति में भी इन्हे इन किरदारों की छवि नजर आती है। राम-लक्ष्मण के साथ भरत शत्रुघन की जोड़ी को भी हर किसी ने बेहद पसंद किया है
रामानंद सागर की रामायण में भरत का रोल निभाने वाले एक्टर संजय जोग का किरदार काबिले तारीफ रहा है। इन्हें भले ही राम-लक्ष्मण के मुकाबले कम स्क्रीन स्पेस मिला था, लेकिन अपने अभिनय से इन्होनें रामायण में जान डाल दी थी। लेकिन क्या आप जानते है कि भरत का किरदार निबाने वाले संजय जोग अब इस दुनिया में नही हैं।
यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि संजय जोग एक्टिंग की ओर नही बल्कि एयरफोर्स पायलट बनना चाहते थे। लेकिन उनके पैरेंट्स को ये मंजूर नहीं था। संजय जोग ने मराठी फिल्मों से अपने करियर की शुरूआत की। लेकिन फिल्मों में अच्छा प्रदर्शन ना दिखा पाने के कारण उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया।
इसके बाद संजय जोग अपने घर नागपुर लौट गए थे। और यहां आकर उन्होंने खेती करना शुरू कर दिया। लेकिन इसी दौरान उन्हें मल्टी स्टारर मराठी फिल्म जिद के लिए रोल ऑफर आया। जिसमें उन्हें लीड रोल मिला था। किस्मत से यह मूवी हिट साबित हुई। फिर तो जैसे उनकी किस्मत ही जोर मारने लगी। एक के बाद एक करीबन 30 मराठी फिल्में में काम करके काफी अछी जगह बना ली। मराठी फिल्मों के साथ उन्होंने गुजराती फिल्मों में भी काम किया। धीरे धीरे वे हीरो से एंटी हीरो रोल भी निभाने लगे।
इसके बाद संजय जोग ने हिंदी सिनेमा का रुख किया। उनकी डेब्यू बॉलीवुड फिल्म अपना घर थी। उन्होनें जिगरवाला, हमशक्ल, नसीबवाला, बेटा हो तो ऐसा में काम करते अपनी खासपहचान बना ली।
हिंदी फिल्मों में काम करने के बाद संजय ने रामानंद सागर की रामायण से टीवी डेब्यू किया था। और भरत की छवि ने उनके नाम के घर घर तक पहुचां दिया। लेकिन फिर अचानक संजय जोग के निधन की खबर ने हर किसी के झकझोर कर रख दिया। 27 नवंबर 1995 को लिवर फेल होने की वजह से उनका निधन हो गया था। जिस वक्त संजय जोग ने दुनिया को अलविदा कहा तब वे महज 40 साल के थे।
Published on:
17 Apr 2020 04:17 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
