
ishq me mar jawan
टीवी अभिनेत्री निया शर्मा इन दिनों फेमस टीवी सीरियल 'इश्क में मरजावां' में नजर आ रही हैं। हाल ही में इस शो की शूटिंग के दौरान निया शर्मा के साथ एक हादसा हो गया। दरअसल, सेट पर एक कुत्ते ने अभिनेत्री पर हमला कर दिया। इस दौरान निया के हाथ में स्क्रैच आ गया।
हाथ में आया स्क्रैच
स्पॉट बॉय की खबर के अनुसार, निया ने बताया, 'यह बुरा हुआ, मेरे हाथ में स्क्रैच आया है। मेरे घुटने में भी चोट लगी है। एक कुत्ता मेरे ऊपर जंप मारकर आया। इसके बाद अब इंजेक्शन लगवाना है।’
आरोही का किरदार निभा रही हैं निया
बता दें कि निया के साथ ये घटना गोरेगांव फिल्मसिटी से बाहरी एरिया में घटी। निया शो में आरोही का किरदार निभा रही हैं। वहीं एक्ट्रेस अलीशा पवांर इस शो में तारा बनी हुई हैं। दोनों को इस सीन में 4 वाइल्ड डॉग से सामना करना था। लेकिन तभी इस सीन में ये ट्रैजेडी हो गई।
इस तरह घटी घटना
निया इस दौरान सोलो शॉट दे रही थीं। निया शॉट देते समय भाग रही थीं। तभी निया रोड पर गिर गईं। इस दौरान निया के पीछे दौड़ने वाले कुत्तों ने उनपर अटैक कर दिया। निया के पीछे लगे कुत्ते ट्रेंड थे। ऐसे में उन्होंने निया को काटा नहीं। लेकिन इन सबके बीच में निया के हाथ में खरोंच जरूर आ गई। इस हादसे के बाद निया को तुरंत उनकी वेनिटी में भेजा गया।
Published on:
29 Nov 2018 07:28 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
