
jannat zubair when asked for onscreen kiss and intimate scenes but actress refused to do
प्यारी और नाजुक सी दिखने वाली जन्नत जुबैर रहमानी को खतरों के खिलाड़ी में खतरनाक स्टंट करता देख हर कोई हैरान रह गया था। इन्हें शो में खूब पसंद किया गया। जन्नत ने सीरियल 'दिल मिल गए', 'काशी - अब ना रहे तेरा कागज़ कोरा', 'फुलवा', 'भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप' और 'तू आशिकी' जैसे कई हिट शोज में काम किया है। ये जन्नत फुलवा और तू आशिकी शो से काफी पॉपुलर हुईं। एक शो के दौरान जन्नत से प्रोड्यूसर ने अजीबोगरीब डिमांड कर दी थी।
दरअसल एक शो के दौरान प्रोड्यूसर ने जन्नत से किसिंग सीन की मांग कर दी थी। ये शो था 'तू आशिकी '। इस शो में उनके अपोजिट थे रित्विक अरोड़ा। शो में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता था।
सब कुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन दिन अचानक शूटिंग के दौरान प्रोड्यूसर ने जन्नत के सामने किसिंग और इंटीमेट की डिमांड कर दी। इस सीन में जन्नत को को-स्टार को किस करना था और साथ ही कुछ इंटीमेट सीन होने थे।
यह भी पढ़ें- राजनीति में कदम रखने जा रही हैं कंगना रनौत?
जन्नत इससे घबरा गईं और उन्होंने इससे मना कर दिया। बात यहीं खत्म नहीं हुई इसके बाद ये बात जन्नत की मां को पता चली तो उन्होंने फिर प्रोड्यूसर से बात की और कहा कि जन्नत ये सब नहीं करेंगी। उन दिनों जन्नत महज 16 साल की थीं।
जन्नत की मां ने एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा था, 'जन्नत को एक इंटीमेट सीन करने को कहा जा रहा था। लेकिन हम उसमे कम्फर्टेबल नहीं थे। बातचीत के बाद उस सीन को फिर उस हिसाब से शूट किया गया, जैसा हम चाहते थे।'
जन्नत ने यह भी कहा था, 'कई लोग प्रेशर में आ जाते हैं क्योंकि कोई मेकर्स के साथ भिड़ना नहीं चाहता, लेकिन मुझे लगता है कि अगर आप कम्फर्टेबल नहीं हो तो आपको वो नहीं करना चाहिए। मेरे लिए इज्जत सब है फिर चाहे इसके लिए मुझे शो छोड़ना पड़े या मुझे काम कम मिले, इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता।'
इसके बाद ये बवाल बढ़ता चला गया। रिपोर्ट्स ये भी आई थीं कि मेकर्स ने जन्नत की जगह किसी और एक्ट्रेस को इस किरदार के लिए देखना शुरू कर दिया था। हालांकि फिर मामला सुलझ गया और मामला वहीं खत्म हो गया।
बात करें जन्नत के वर्कफ्रंट की तो रिपोर्ट के मुताबिक, जन्नत जुबैर रहमानी की नाम 'बिग बॉस 16' के लिए कन्फर्म हो चुका है। इस तरह से वह 'बिग बॉस 16' की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं। एक्ट्रेस साल 2018 की बॉलीवुड फिल्म 'हिचकी' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- राजू श्रीवास्तव को स्टैंडअप कॉमेडियन का आखिरी सलाम
Published on:
30 Sept 2022 03:14 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
