
tribute to raju srivastav on wah bhai wah show by shailesh lodha sunil pal ehsaan qureshi
राजू श्रीवास्तव को श्रृद्धांजलि : 21 सितंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने अंतिम सांस ली। वो पिछले 42 दिन से वह अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से हर कोई टूट गया। राजू श्रीवास्तव ने अपनी कॉमेडी और किरदारों से फैंस के दिलों में अलग जहग बनाई थी। उनकी फैमिली हो या उनके साथ काम करने वाले लोग, हर कोई उन्हें अब भी श्रद्धांजलि दे रहा है। अब वाह-भई-वाह के मंच पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर और हास्य कलाकार शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) ने अपने शो वाह-भई-वाह (Wah Bhai Wah Show) में भाई काजू श्रीवास्तव और दोस्त सुनील पाल, एहसान कुरैशी समेत अन्य स्टैंडअप कॉमेडियन के साथ मिलकर राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हर किसी की आंखे नम हो गईं।
शैलेश लोढ़ा राजू श्रीवास्तव के करीबियों में से एक रहे हैं। राजू जितने दिन अस्पताल में रहे, उनके लिए दुआ मांगने वालो में से एक शैलेश लोढ़ा भी रहे।
यह भी पढ़ें- 5 साल बाद होगी दयाबेन की वापसी
इसके साथ ही वो मुंबई में उनके परिवार द्वारा रखे गए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भी अपना दुख जाहिर करने पहुंचे थे और उन्होंने अनोखे अंदाज में कॉमेडियन को श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान शैलेश, राजू के साथ जुड़ी अपनी कुछ पुरानी यादें साझा करते नजर आए।
इस एपिसोड का प्रोमो शैलेश लोढ़ा ने शेयर किया है। इस प्रोमो को शेयर कर शैलेश ने लिखा- 'वाह भाई वाह' का विशेष एपिसोड मेरे अभिन्न मित्र और अद्भुत कलाकार राजू श्रीवास्तव को समर्पित कर रहे हैं हम। कल यानी शुक्रवार की रात ठीक 9 बजे शेमारू टीवी पर जरूर मिलियेगा।
शो का ये प्रोमो भावुक कर देने वाला है। इस दौरान सभी कलाकार इमोशनल नजर आ रहे हैं। शो में सुनील, एहसान और शैलेश स्टेज पर खड़े होकर राजू के सबसे ज्यादा पॉपुलर किरदार गजोधर भैया की एक्टिंग करते दिखाई दे रहे हैं।
शैलेश लोढ़ा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर उनको अंतिम विदाई दी थी। शैलेश ने इंस्टाग्राम पर राजू श्रीवास्तव के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'हमारी दोस्ती बरसों पुरानी... स्टार प्लस के एक शो कॉमेडी का महा मुक़ाबला में जिस वक्त हम साथ आए थे। अद्भुत कलाकार...कमाल के मित्र...राजू भाई...ऐसे रुला के जाओगे...ये नहीं सोचा था...ईश्वर आप को अपने चरणों में स्थान दे....हास्य के क्षेत्र की इस क्षति को कभी पूरा नहीं जा सकेगा।
यह भी पढ़ें- राखी सावंत को मारते हैं आदिल खान!
Published on:
30 Sep 2022, 1:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.