26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करण संग महज दो साल में ही फेल हुई शादी जेनिफर विंगेट की शादी, ऐसी थी दोनों की लव-स्टोरी

'बेहद' ही खूबसूरत एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। जेनिफर ने अपने एक्टिंग करियर में खूब सफलता देखी है, लेकिन शादी के मामले में उनके हाथ असफलता ही लगी। जानें आखिर क्यों टूट गया जेनिफर और करण सिंह ग्रोवर का रिश्ता?  

3 min read
Google source verification
Jennifer Winget And Karan Singh Grover Broke Up

Jennifer Winget And Karan Singh Grover Broke Up

नई दिल्ली। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे पर अपनी अदाकारी और खूबसूरती से सबका दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट का आज जन्मदिन है। जेनिफर विंगेट आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। जेनिफर अक्सर अपनी शानदार एक्टिंग को लेकर तो सुर्खियों में बनी रहती ही हैं, लेकिन इसी के साथ वह अपनी टूटी शादी को लेकर भी अक्सर खबरों में आ जाती हैं। जेनिफर ने अपने को-स्टार और मशहूर एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली थी। जिसके कुछ समय बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया। तो चलिए आपको बतातें हैं इस टूटे रिश्ते के पीछे की सच्चाई।

यूं हुई थी करण संग जेनिफर की पहली मुलाकात


जेनिफर विंगेट पहली बार करण सिंह ग्रोवर से शो 'दिल मिल गए' के सेट पर मिली थी। करण पहले ही एक्ट्रेस श्रद्धा निगम संग शादी कर चुके थे। शो 'दिल मिल गए' के दौरान ही करण ने श्रद्धा को तलाक दे दिया। इस शो के बाद फिर किस्मत करण और जेनिफर को साथ ले आई। दोनों की मुलाकात फिर शो 'कसौटी जिंदगी' के सेट पर हुई है। तब तक दोनों केवल दोस्त थे। लेकिन फिर दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ने लगी और फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाने लगा।

2 साल बाद ही हुआ गया तलाक

जेनिफर करण से इतना प्यार करने लगीं कि उन्होंने फिर शादी करने का फैसला ले लिया। जिसके बाद 9 अप्रैल 2012 में जेनिफर और करण ने शादी कर ली। लेकिन कुछ सालों बाद ही दोनों के बीच तनाव शुरू हो गया। फिर साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। वैसे आपको बता दें करण की पहली शादी का कारण उनका एक्‍सट्रा मैरिटल अफेयर ही बताया जाता था। वहीं जब जेनिफर और करण का तलाक हुआ तब भी यही बात सामने आई।

बिपाशा बसु को माना गया शादी टूटने की वजह

करण संग शादी टूटने की खबर खुद जेनिफर विंगेट ने सोशल मीडिया के जरिए थी। जिस वक्त जेनिफर और करण का तलाक हुआ वह फिल्म 'अलोन' की शूटिंग कर रहे थे। जिसमें उनकी को-एक्ट्रेस बिपाशा बसु थीं। जब जेनिफर संग करण का रिश्ता टूटा तो इंडस्ट्री में इसकी वजह के किस्से सुनाई देने लगे। जिसे सुन फैंस काफी दुखी हुए। खबरों की मानें तो बताया जाता है कि 'अलोन' की शूटिंग के दौरान बिपाशा और करण काफी करीब आ गए थे। दोनों साथ में काफी वक्त बिताने लगे थे। यही वजह थी कि करण और जेनिफर का तलाक हो गया।

करण ने वजह जानने वालों को लगाई थी फटकार

जेनिफर संग तलाक होने के लंबे समय बाद करण खुद भी सामने आए और एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि 'हां अब वो और जेनिफर साथ में नहीं हैं और यह फैसला दोनों ने साथ मिलकर लिया है। साथ ही करण ने यह भी कहा कि जो लोग इसकी वजह जानने के इच्छुक हैं। उन्हें यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि यह उनका पर्सनल मैटर है। जिसे वह किसी के साथ भी शेयर नहीं करना चाहते हैं।' लेकिन जब करण ने बिपाशा बसु से शादी कर ली तो सभी को उनका जवाब मिल गया था।

नेगेटिव रोल कर जेनिफर ने कमाया खूब काम

करण से अलग होने के बाद जेनिफर अपनी जिंदगी में बड़ी ही खूबसूरती के साथ आगे बढ़ी। हमेशा पॉजिटिव और स्वीट किरदार निभाने वाली जेनिफर जब 'बेहद' शो में माया बनकर सबके सामने नेगेटिव रोल में आईं तो उन्होंने सबको नि:शब्द कर दिया। उनकी खूबसूरती, एक्टिंग और डायलॉग्स ने हंगामा मचा दिया। सोशल मीडिया पर माया के नाम से जेनिफर खूब फेमस हुईं। यही वजह है कि नेगेटिव रोल करने के बाद भी जेनिफर सबकी फेवरेट बनी हुईं हैं।