14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhalak Dikhhla Jaa: अगले एपिसोड में फैमिली वीक होगा शुरू, कंटेस्टेंट के साथ परिवार के सदस्य होंगे शामिल

'झलक दिखला जा' (Jhalak Dikhhla Jaa Reality Show) टीवी पर सबसे ज्यादा पसंदीदा डांस शो में से एक है। अब इसके आने वाले एपिसोड में फैमिली वीक होगा, जिसमें कंटेस्टेंट के परिवार के लोग आएंगे और उनके साथ परफॉर्मेंस में शामिल होंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Feb 13, 2024

jhalak dikhhla jaa family week

'झलक दिखला जा' के अपकमिंग एपिसोड में फैमिली वीक होगा टेलीकास्ट

'झलक दिखला जा' सीजन 11 (Jhalak Dikhhla Jaa) के अपकमिंग एपिसोड में फैमिली स्पेशल वीक (Family Special Week) टेलीकास्ट किया जाएगा। इसमें कंटेस्टेंट के परिवार के लोग आएंगे और उनके साथ परफॉर्मेंस में शामिल भी होंगे।


इस एपिसोड की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस दौरान 'झलक दिखला जा' के सेट पर कई कंटेस्टेंट के परिवार वाले नजर आए हैं। शो में शामिल शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की पत्नी दीपिका कक्कड़ और उनके बेटे रुहान को एक साथ सेट पर देखा गया। एक्ट्रेस दीपिका रेड सूट में दिखीं।
इसके अलावा मनीषा रानी (Manisha Rani) के भाई और पिता भी शो के सेट पर नजर आएं। मनीषा रानी के भाई ने उनके जैसे ही कपड़े पहने थे। इसका मतलब कि मनीषा रानी के साथ उनका भाई उन्हें मंच पर ज्वॉइन कर सकते हैं।

'झलक दिखला जा' के फिनाले में सिर्फ एक हफ्ता बाकी है। जिसके बाद शो को फाइनलिस्ट मिल जाएगा। ऐसे में इस शो के प्रति फैंस का क्रेज बढ़ गया है।