
Kapil Sharma with Family
नई दिल्ली | इंडिया के फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) सोमवार को एक बार फिर पिता बन गए हैं। 1 फरवरी को सुबह कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ ने बेटे (Baby boy) के जन्म दिया है। जैसे ही कपिल ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी उन्हें बधाईयां मिलनी शुरू हो गईं। फैंस और सेलेब्स ढेरो शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि इसी बीच कपिल ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गए हैं। लोगों ने तीन साल में दूसरी बार पिता बनने पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कई यूजर्स कपिल से पूछ रहे हैं कि इतनी जल्दी क्या थी? थोड़ा इंतजार कर लेते हैं। कपिल को ट्विटर पर सलाह देने के साथ ट्रोलर्स उनका मजाक भी बना रहे हैं।
कपिल शर्मा ने नन्हे मेहमान के स्वागत के लिए अपने काम से भी हाल ही में छुट्टी ली थी। कुछ दिनों के लिए अब द कपिल शर्मा शो भी बंद हो गया है। वहीं कुछ यूजर्स उन्हें बधाई देने के बजाए ट्रोल कर रहे हैं। आप भी देखिए ट्वीट।
Published on:
01 Feb 2021 12:09 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
