
kapil sharma show sushatnt reveals makeup secret sonchiriya shooting
Sushant Singh Rajput, Bhumi Pednekar , Manoj Bajpayee और Ashutosh Rana जैसे सितारों ने हाल में The Kapil Sharma Show में शिरकत की। सभी एक्टर्स अपने अपकमिंग फिल्म Sonchiriya के प्रमोशन के सिलसिले में Kapil के मेहमान बने। इस दौरान सभी सेलिब्रिटीज ने शो में खूब मस्ती की और जमकर धमाल मचाया।
शो के दौरान भूमि और सुशांत ने फिल्म से जुड़ी काफी बातचीत की और कई दिलचस्प खुलासें किए। बातचीत के दौरान सुशांत ने बताया कि फिल्म में अपने गेटअप में आने के लिए वह थोड़ी सी धूल अपने चेहरे पर रगड़ लिया करते थे। गौरतलब है कि सुशांत फिल्म में चंबल के 'बागी' का किरदार अदा कर रहे हैं। हाल में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे काफी पंसद किया गया।
शो में भूमि ने भी कई खुलासे किए उन्होंने बताया कि फिल्म में अपने लुक में आने के लिए चेहरे पर धूल रगड़ना इतना आम हो चुका था कि सभी इसे 'धूल की होली' कहने लगे थे। बताते चलें कि यह फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
View this post on InstagramA post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on
Published on:
25 Feb 2019 12:50 pm
