
,,
नई दिल्ली। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का शो हर किसी का मनपसंद शो बन चुका है। जिसमें काफी हंसी मजाक देखने को मिलता है। जिसके चलते इस शो की टीआरपी रेटिंग्स भी काफी बढ़ रही है। लेकिन इस शो में कपिल शर्मा का हद से ज्यादा किया जाने वाला मजाक कभी कभी विवादों का कारण भी बन जाता है। जैसा की हाल ही में कपिल शर्मा ने अर्चना पूरन सिंह के साथ किया। जिसका एक वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है। लेकिन कपिल का अर्चना के साथ यूं मजाक बनाना फैंस को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर कपिल की आलोचना की जा रही है।
बता दे कि कपलि शर्मा के शो में इससे पहले भी काफी आलोचनाए सुनने को मिली थी जब उन्होनें नर्स को लेकर बाते बोली थी। कपिल शर्मा के फनी मजाक से कभी कभी तो ऑडियंस को भी शर्मिंदगी उठानी पड़ जाती है।इसी तरह से जब वो बात बात में अर्चना पूरन सिंह को मजाक में ऐसा कुछ कह जाते है जिससे वहां पर मौजूद लोगों को भी काफी बुरा लगता है। कभी कभी तो लोग यह कहने को मजबूर हो जाते है कि क्या वो अपनी इंसल्ट करने का पैसे लेती हैं।
Published on:
22 Nov 2019 12:59 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
