23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खत्म हुआ इंतजार! करण जौहर के फेमस शो ‘KOFFEE WITH KARAN’ का हुआ ऐलान

बता दें करण ने खुद ट्विटर के जरिए 'कॉफी विद करण' के नए सीजन का ऐलान किया है। करण जौहर ने अपने इस शो के छठे सीजन की घोषणा कर दी है।

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Aug 19, 2018

karan johar koffee with karan season 6 on air on 21 october 2018

karan johar koffee with karan season 6 on air on 21 october 2018

सबसे मशहूर टॅाक शो 'कॉफी विद करण' एक बार फिर शुरू होने वाला है। करण जौहर का ये शो हर साल बॅालीवुड में चल रही हलचल को जनता के सामने लाता है। इस साल भी सभी बेसब्री से इस शो के आने का इंतजार कर रहे थे और अब ये इंतजार खत्म हो चुका है। बता दें करण ने खुद ट्विटर के जरिए 'कॉफी विद करण' के नए सीजन का ऐलान किया है। करण जौहर ने अपने इस शो के छठे सीजन की घोषणा कर दी है। ये शो 21 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा हर रविवार रात 9 बजे स्टार वर्ल्ड पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

PHOTOS:आलिया, परिणीति से लेकर अंबानी की फैमिली तक ये सेलेब्स पहुंचे प्रियंका-निक की इगेंजमेंट पार्टी में...

करण ने 'कॉफी विद करण' के सेट से ली गई अपनी तस्वीर को ट्विटर पर साझा किया। इस तस्वीर को साझा करते हुए करण ने कैप्शन लिखा,' टाइम टू वेकअप एंड स्मेल द….कमिंग सून। ' इसी तस्वीर के साथ करण ने सीजन 6 के प्रीमियर शो की तारीख का खुलासा किया।

VIDEO: पार्टी में प्रियंका ने देसी अंदाज में लगाए ठुमके, निक जोनस ने बनाई डांस वीडियो

अब तक करण ने नए सीजन के प्रोमोशनल वीडियो की शूटिंग और फोटोशूट करवा लिया है। अब बस इंतजार है तो ये बात जानने का कि इस सीजन में कौन-कौन स्टार्स अपने राज खोलेंगे। हालांकि अभी तक गेस्ट की फाइनल लिस्ट सामने नहीं आई है लेकिन इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सीजन को भी खास बनाने के लिए करण कोई कसर नहीं छोड़ने वाले है।

भारतीय लिबास में दिखे प्रियंका के निक, सगाई के बाद की खूबसूरत तस्वीरें आई सामने

इस साल कई नए जोड़े बने हैं। कुछ वक्त पहले से ही खबरें आ रही है कि 'कॉफी विद करण' के नए सीजन में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नजर आएंगे। इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लेकर भी लोग कयास लगा रहे हैं। साथ ही बी-टाउन के रूमर्ड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को भी साथ देखा जा सकता है। बता दें कि करण ने साल 2004 में 'कॉफी विद करण' के जरिए टीवी की दुनिया में कदम रखा था। खैर अब तो सभी को नए सीजन के शुरू होने का इंतजार है।