1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डांस इंडिया डांस : करीना के साथ जज बनेगा यह मशहूर पंजाबी रैपर, कंटेस्टेंट्स को लेकर कही ये बात

'डांस इंडिया डांस' के सीजन 7 और भी ज्यादा रोचक बनते जा रहे हैं क्योंकि ....

2 min read
Google source verification
Raftaar joins judge for Dance India Dance

Raftaar joins judge for Dance India Dance

जीटीवी के डांस रियालिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के सीजन 7 को लेकर आजकल रोजाना खबर सामने आ रह है। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इस शो से अपना टीवी डेब्यू करने जा रही हैं। इस शो जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। करीना के साथ मशहूर रैपर और संगीतकार रफ्तार भी इस शो में जज की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

रफ्तार ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में वह करीना के साथ कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे है। एक अन्य फोटो में शो के तीनों जज करीना, रफ्तार और कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस एक साथ दिख रहे हैं।

संगीतकार रफ्तार का कहना है कि ये डांस कार्यक्रम और भी ज्यादा रोचक बनते जा रहे हैं क्योंकि प्रतिभाओं में पहले से कहीं अधिक विविधता है और पूर्व व पश्चिम दोनों से नृत्य शैलियों के संयोजन पर जोर दिया जा रहा है। युवा ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे डांस आइकन्स से प्रेरणा लेते हैं और उनके प्रदर्शन में दोनों जहां में सर्वश्रेष्ठ करने की ख्वाहिश है।

'धुप चिक', 'गो पागल', 'तू मेरा भाई नहीं है', 'तो ढिशुम' और 'हसीनों का दीवाना' के रीमिक्स जैसे गानों से मशहूर रफ्तार 'डांस इंडिया डांस' में प्रतिभागियों को अभिनेत्री करीना कपूर खान और कोरियोग्राफर बोस्को के साथ मिलकर जज करेंगे।

Story Loader