
नई दिल्ली: कौन बनेगा करोड़पति में लोग अपने ज्ञान के दम पर वहां पहुंचते हैं और लाखों-करोड़ों रुपेय जीतते हैं। कभी किसी सवाल का जवाब देने पर दुविधा हो जाए, तो इसके लिए वहीं 4 लाइफलाइन भी मौजूद रहती हैं। इसमें 50-50, फ्लिप द प्रशन, ऑडियंस पोल और एक्सपर्ट एडवाइज शामिल हैं। लेकिन केबीसी-11 के एक एपिसोड में पहली बार कुछ ऐसा सवाल आया कि एक्सपर्ट भी उसका जवाब नहीं दे पाए।
क्या था सवाल
केबीसी-11 के 18 अक्टूबर को प्रसारित हुए एपिसोड में हाट सीट पर छत्तीसगढ़ से आए जालिम साय बैठे थे। अमिताभ बच्चन ने उनसे 12 लाख 50 हजार रुपये के लिए सवाल पूछा कि 'सबसे ज्यादा फिल्मी गाने लिखने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड किस गीतकार के नांम हैं?' इसके चार ऑप्शन थे गुलजार, जावेद अख्तर, समीर और अंजान। वहीं जालिम ने जब एक्सपर्ट वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव से इस सवाल का जवाब पूछा तो उन्होंने कहा कि जिस विषय से उन्हें थोड़ा डर लगता है वो मनोरंजन है। वहीं जवाब को लेकर उन्होंने अपना अंदाजा गुलजार की तरफ बताया। लेकिन उन्होंने कहा कि जालिम को खेल छोड़ देना चाहिए।
बहुत कंफ्यूजन है इस सवाल पर
दरअसल, ये सवाल ऐसा है कि इसका निश्चित समय में सही जवाब दे पाना बॉलीवुड के भी किसी विशेषज्ञ के लिए मुश्किल है। क्योंकि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को देखकर लोगों का ध्यान गुलजार की तरफ जा रहा है। वहीं गीतकार समीर और उनके पिता अंजान के नाम को लेकर भी कंफ्यूजन बना हुआ था। क्योंकि समीर खुद अपना पूरा नाम समीर अंजान लिखते हैं। वहीं जब जालिम ने इस खेल को क्यूट किया, तो इस सवाल का सही जवाब पता चला और वो था समीर। क्योंकि समीर ने ही इन सबसे ज्यादा गाने लिखे हैं।
Published on:
21 Oct 2019 03:10 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
