24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KBC 15: कौनसी राजधानी बंगाल की खाड़ी के तट पर है? क्या आपको पता है अमिताभ के इन 12 सवालों के जवाब?

Kaun Banega Crorepati 15 Written Update: क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 15 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। अमिताभ बच्चन के साथ चौथे एपिसोड में भोपाल के राहुल कुमार नेमा हॉट सीट पर बैठे हुए हैं।

2 min read
Google source verification
Kaun Banega Crorepati 15 season 17 august question answers

अमिताभ बच्चन

Kaun Banega Crorepati 15 Written Update: अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 15 से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। 17 अगस्त की रात को शो का चौथा एपिसोड प्रसारित हुआ। इस एपिसोड की शुरुआत कंटेस्टेंट कपिल देव के साथ हुई, जिन्होंने बीते एपिसोड में 12 लाख 50 हजार रुपये जीते थे। अब ऐसे में चौथे एपिसोड में कितने सवाल पूछे गए और क्या रहे उनके सही जवाब, आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।


राशि: 25 लाख रुपये
सवाल: दुनिया के सबसे बड़े हीरों में से एक, जैकब हीरे का उपयोग हैदराबाद के अंतिम निजाम, मीर उस्मान अली खान ने किस उद्देश्य के लिए किया था?


A. कांच काटने के लिए
B. पत्रभार के रूप में
C. एक मैग्नीफाइंग ग्लास के रूप में
D. अखरोट तोड़ने के लिए
जवाब: पत्रभार के रूप में


कपिल देव ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया और गेम क्विट करके चले गए दिया। इसके बाद नए प्रतियोगी के लिए फास्टस्ट फिंगर फर्स्ट किया गया।


फास्टस्ट फिंगर फर्स्ट का सवाल: इन शासकों को उनके शासनकाल के अनुसार प्रथम से अंत तक के क्रम में लगाएं?
A. कुतुबद्दीन ऐबक
B. बिम्बिसार
C. टीपू सुल्तान
D. अकबर
जवाब: B, A, D, C

फास्टस्ट फिंगर फर्स्ट का सही जवाब,भोपाल के राहुल कुमार नेमा ने दिया और अमिताभ संग हॉट सीट पर बैठे।


राशि: एक हजार रुपये
सवाल: इन में से किस वाक्यांश का उपयोग किसी अतिथि को अपने आपको सहज बनाने के लिए कहा जाता है?
A. आंख मिलाइए
B. इधर की उधर लगाइए
C. अंगूठा दिखाइए
D. अपना घर समझिए
जवाब: अपना घर समझिए


राशि: 2 हजार रुपये
सवाल: इन में से कौनसा समय दोपहर की अवधि में आता है?
A. 9 am
B. 10 pm
C. 3 pm
D. 6 am
जवाब: 3pm



राशि: 3 हजार रुपये
सवाल: उत्तराखंड में बंदरपूंछ पर्वत का नाम हिन्दू पुराणों में किनसे प्रेरित है?
A. गरुण
B. मारीच
C. भगवान हनुमान
D. जाम्बवान
जवाब: भगवान हनुमान



राशि: 5 हजार रुपये
सवाल: ऐसे चित्र को क्या कहते हैं? (चित्र सवाल)
A. एक्स रे
B. कार्डियोग्राम
C. पॉलीग्राफ
D. न्यूरल नेटवर्क
जवाब: एक्स रे


राशि: 10 हजार रुपये
सवाल: 2007 में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की एक फिल्म में इन में से किस शहर का नाम आता है?
A. लंदन
B. टोक्यो
C. न्यूयॉर्क
D. पेरिस
जवाब: लंदन


राशि: 20 हजार रुपये
सवाल: इन में कौनसी राजधानी बंगाल की खाड़ी के तट पर है?
A. गांधीनगर
B. चेन्नई
C. मुंबई
D. पणजी
जवाब: चेन्नई



राशि: 40 हजार रुपये
सवाल: 2023 आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप किसने जीता?
A. जॉन बटलर
B. डेवन कॉनवे
C. यशस्वी जायसवाल
D. शुभमन गिल
जवाब: शुभमन गिल


राशि: 80 हजार रुपये
सवाल: इन में से कौनसी पुस्तक उस व्यक्ति की आत्मकथा है, जिन्होंने 'तेजस्वी मन' भी लिखी है?
A. ऐस अगेन्स्ट ऑड्स
B. अग्नि की उड़ान
C. मेरा देश मेरा जीवन
D. ट्रुथ, लव एंड ए लिटिस मैलिस
जवाब: अग्नि की उड़ान
(लाइफलाइन: ऑडियंस पोल का इस्तेमाल)


राशि: एक लाख 60 हजार रुपये
सवाल: ये स्मारक जहां स्थित है, उन दो शहरों के बीच क्या समानता है? (चित्र सवाल)
A. राज्य की राजधानियां हैं
B. एक ही नदी दोनों से होकर गुजरती है
C. अंग्रेजों ने स्थापना की थी
D. नाम समान अक्षर से शुरू होते है
जवाब: राज्य की राजधानियां हैं



राशि: 3 लाख 20 हजार रुपये
सवाल: जुलाई 2023 में, हुन सेन ने लगभग 2 दशकों तक पद पर रहने के बाद किस देश के प्रधानमंत्री के रूप में अपने इस्तीफे की घोषणा की?
A. कंबोडिया
B. म्यांमार
C. जापान
D. नेपाल
जवाब: कंबोडिया