बनना चाहती थी टीचर
सोनाली ने कहा कि 'मुझे यकीन ही नहीं आ रहा है कि मैं यहां पर हूं। मैंने जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना किया है उसके बाद लग नहीं रहा था कि मैं यहां तक पहुंच पाऊंगी। जिंदगी में मैं जिला परिषद के स्कूल में टीचर बनना चाहती थी लेकिन आज उसी स्कूल में मैं चपरासी की ड्यूटी कर रही हूं।'बता दें, कि घर की आर्थिक स्थितियों को देखते हुए सोनाली एक वक्त कंडक्टर की नौकरी भी कर चुकी हैं।