22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार की साइंस टीचर संगीता नहीं दे पाई वैज्ञानिक के नाम से जुड़े इस सवाल का जवाब, लिया ये फैसला

संगीता ने जीते 12 लाख 50 हजार रूपये

less than 1 minute read
Google source verification
kbc 11

नई दिल्ली: मशहूर क्वीज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' हमेशा ही चर्चा में बना रहता है। यहां प्रतिभागी सवालों के जवाब देकर धनराशि जीतते हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को एक साइंस टीचर से जब वैज्ञानिक के नाम से जुड़ा एक सवाल पूछा गया तो वो उसका जवाब नहीं दे पाई, जिसके बाद अब इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार पूरी तरह गर्म है।

दरअसल, केबीसी-11 के 32वें एपिसोड में हॉट सीट पर बिहार के पटना की रहने वाली संगीता कुमारी पहुंची। पेशे से संगीता एक साइंस टीचर हैं। वहीं 25 साल के बदले में उनसे एक सवाल पूछा गया। सवाल था 'किस वैज्ञानिक के नाम पर पीरियोडिकल टेबल में कोई रसायनिक तत्व नहीं है?' इसके चार ऑप्शन थे अलर्ब्ट आइंस्टीन, अल्बर्ट नोबेल, थॉमस एडिसन और एनिरको फर्मी। लेकिन साइंस के टीचर होने के बावजूद भी संगीता इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई और उन्होंने गेम को छोड़ दिया।

इससे पहले तक संगीता ने अपनी सभी लाइफलाइन इस्तेमाल करके 12 लाख 50 हजार रूपये जीते। वहीं शो के दौरान उन्होंने बताया कि वो टीचर नहीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण ऐसा नहीं हो पाया। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके ससुर ने उनकी पढ़ाई को लेकर उनकी मदद की। संगीता को जब भी समय मिलता था वो पढ़ने लग जाती थी और ये बात उनके ससुर को लग गई। उन्होंने उन्हें आगे की पढ़ाई करवाई और आज वो एक साइंस टीचर हैं।