
सलमान खान की गोद में टफी
KBC 15: कौन बनेगा करोड़ के सोमवार के शो में फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में दिखाए गए डॉगी पर एक सवाल किया गया। अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से पूछा और इसका सही जवाब भी मिला। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने बताया कि फिल्म में सलमान के परिवार के पालतू कुत्ते टफी का रोल करने वाले डॉगी से पूरी फिल्म कास्ट का बहुत लगाव हो गया था। फिल्म की हीरोइन माधुरी के साथ ही वो रहने लगा था। यहां तक कि फिल्म पूरी होने के बाद माधुरी दीक्षित टफी को गोद में साथ लेकर चली गई थीं।
माधुरी ने कर लिया था अडॉप्ट
टफी का असली नाम रेडो था और ये 'हम आपके हैं कौन' के असिस्टेंट डायरेक्टर मधुकर सावले का पालतू था। फिल्म के समय उसकी उम्र करीब 7 साल की थी। फिल्म पूरी होने के बाद माधुरी दीक्षित ने टफी को अडॉप्ट कर लिया था। फिल्म रिलीज के 5 साल बाद साल 2000 में टफी की मौत 2000 में हुई थी। माधुरी ने एक इंटरव्यू में भी टफी से अपने लगाव की बात की थी।
Updated on:
22 Aug 2023 03:16 pm
Published on:
22 Aug 2023 03:15 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
