25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Khatron Ke Khiladi 9: अपनी दोस्त का भरोसा तोड़ भारती सिंह ने की बेइमानी, फूट-फूटकर रोने लगी ये अदाकारा

शो में 6 Finalist चुनने के लिए आखिरी टास्क में Bharti Singh, Ridhima Pandit और Jasmine Bhasin के बीच जंग हुई।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Mar 05, 2019

Khatron Ke Khiladi 9: Bharti Singh Misguide Riddhima Pandit

Khatron Ke Khiladi 9: Bharti Singh Misguide Riddhima Pandit

khatron ke khiladi 9 Finalist: इस रविवार को आए 'Khatron Ke Khiladi 9' एपिसोड में होस्ट Rohit Shetty कंटेस्टेंट्स की दोस्ती की परिक्षा लेते नजर आए। दरअसल, शो में 6 Finalist चुनने के लिए आखिरी टास्क में Bharti Singh , Riddhima Pandit और jasmine bhasin के बीच जंग हुई।

ये एक Partner Task था। इस दौरान भारती को रिद्धिमा को Guide करना था। अब ये भारती पर निर्भर करता था की वह उन्हें गाइड करें या मिसगाइड। इस दौरान रिद्धिमा की आखों में पट्टी बंधी थीं। टास्क के मुताबिक भारती उन्हें गलत गाइड कर अपना फायदा भी कर सकती थीं और भारती ने कुछ ऐसा ही किया।

लेकिन शो के दौरान रिद्धिमा ने एक वीडियो में कहा की वह भारती पर पूरा भरोसा करती हैं। वहीं इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट हैं जो उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं। रिद्धिमा को धोखा देने के बाद भारती भी काफी इमोशनल नजर आईं।

भारती को बुरा लग रहा था की उन्होंने रिद्धिमा को चीट किया। अब देखना होगा की आने वाले हफ्ते में रिद्धिमा इसका क्या जवाब देती हैं।