
Bharti Singh Rohit Shetty
नई दिल्ली: टीवी की लाफ्टर क्वीन कही जाने वाली Bharti Singh अपनी कॉमेडी से हर किसी को लोट-पोट कर देती हैं। यही वजह है कि उनके लाखों-करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। इन दिनों भारती सिंह खतरों के खिलाड़ी मेन इन इंडिया में नजर आ रही हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 10' (Khatron Ke Khiladi 10) के बाद अब इसका स्पेशल एडिशन 'खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया' सीजन शुरू हो चुका है। इसमें भी कंटेस्टेंट्स को स्टंट्स करने होते हैं। इस शो खतरों के खिलाड़ी में भाग ले चुके पुराने खिलाड़ियों को ही लिया गया है। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया भी इस शो का हिस्सा का है।
शो में एक बार फिर भारती सिंह अपनी कॉमेडी का तड़का लगा रही हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें भारती सिंह रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। दरअसल खतरों के खिलाड़ी मेन इन इंडिया का हाल ही में ग्रेंड फिनाले शूट किया गया है। ऐसे में वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शेट्टी कहते हैं कि शो खत्म यार। लेकिन बहुत मजा आया। लेकिन खत्म होने से पहले कुछ यादों को कैद करते हैं। उसके बाद रोहित शेट्टी भारती सिंह क्या करना चाहोगी? इस पर भारती सिंह कहती हैं कि सर मैं आपके साथ फोटो लेना चाहूंगी।
View this post on InstagramA post shared by Colors TV (@colorstv) on
इसके बाद भारती सिंह हर्ष से कहती हैं क्या हुआ। हर्ष जवाब देते हैं, कुछ नहीं करो। इस पर भारती कहती हैं हां करूंगी पप्पियां लेकर करूंगी। उसके बाद भारती जाती हैं और रोहित शेट्टी के पोस्टर को किस करते हुए फोटो खिंचवाती हैं। वहां मौजूद सभी लोग इसे देख हंसने लगते हैं। भारती के बाद रोहित शेट्टी जैसमीन भसीन को भी फोटो खिंचवाने के लिए कहते हैं लेकिन रोहित शेट्टी इसमें ट्विस्ट डाल देते हैं। दरअसल, जैसमीन के हाथ पर एक डिवाइस के जरिए करंट छोड़ा जाता है। जिस पर वह चिल्लाने लगती हैं। रोहित शेट्टी के इस मस्ती से वहां मौजूद लोग लोट-पोट हो जाते हैं। वहीं, इस मूमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Published on:
30 Aug 2020 12:24 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
