5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कपिल शर्मा शो’ को लेकर कीकू शारदा का बड़ा खुलासा, कपिल-सुनील की लड़ाई को लेकर खोला ये गहरा राज

हाल में मीडिया से बातचीत के दौरान कीकू ने सुनील ग्रोवर के बारे में खुलकर बात की।

less than 1 minute read
Google source verification
kiku sharda and sunil grover

kiku sharda and sunil grover

कपिल शर्मा शो इन दिनों टीवी के टॉप शोज में शुमार है। इस शो में हर हफ्ते फिल्मी सितारें आते हैं और प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ के बारे में गपशप करते हैं। हालांकि कभी कपिल शर्मा की जिंदगी में वह दौर भी था जब वह विवादों से पूरी तरह से घिर गए थे। पहले उनके संबंध अपने अच्छे दोस्त सुनील ग्रोवर से बिगड़े फिर सोशल मीडिया पर किए कुछ ट्टीट्स के चलते वह और भी घिरते चले गए। हाल में कपिल शर्मा शो में बच्चा यादव का किरदार निभाने वाले कीकू शारदा ने शो से लेकर कुछ बातें शेयर की हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान कीकू ने सुनील ग्रोवर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, हमारी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री शो पर दिखती थी, जब हम साथ में काम करते थे, लाइव शोज करते थे। कीकू शारदा का कहना है कि सुनील ग्रोवर खुशमिजाज हैं और उन्हें उनके साथ हैंगआउट करने बेहद पसंद है।

कीकू ने आगे बताया कि वे कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर को मिस करते हैं। उन्होंने कहा, 'लेकिन ये मेरे हाथ में नहीं है, चीजें होती हैं, लेकिन शो बंद नहीं होता चलता रहता है।' कॉमेडियन ने बताया कि वे और सुनील ग्रोवर अपने अपने काम में बिजी रहते हैं। इसलिए उनकी कम ही मुलाकात हो पाती है। लेकिन उनका संपर्क खत्म नहीं हुआ है वे मैसेज के जरिए टच में रहते हैं।