इस फिल्म से की एक्टिंग की शुरुआत:
बता दें किंशुक ने फिल्म ‘दिल्ली हाइट्स’ से डेब्यू किया था। फिल्मों में कॅरियर को सही दिशा न मिल पाने के बाद उन्होंने टीवी की ओर रुख किया। इसके बाद उन्होंने साल 2007 में ‘धूम मचाओ धूम’ से छोटे पर्दे पर काम करना शुरू किया। फिर ‘सपना बाबुल का बिदाई’ में लीड रोल निभाने के साथ ‘अफसर बिटिया’, ‘चांद छुपा बादल में’, ‘तुम ऐसे ही रहना’, ‘तेरे शहर में’, ‘नागिन’ जैसे शोज में नजर आए।